अध्यात्म

मंगलवार को करें हनुमान जी के 3 सबसे खास मंदिरों के दर्शन, हमेशा बना रहेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Famous Hanuman temples in India : हिन्दू धार्मिक मान्यताओं में मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। यही कारण है कि आज के दिन सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। आज हम आपको देश के 3 सबसे खास हनुमान मंदिरों के बारे में बताएंगे जहां दर्शन करने से आपके सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।

Image

hanuman temples

Famous Hanuman temples in India : हनुमान जी को संकटमोचक एक दूसरे नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी के दर्शन और पूजा से हर प्रकार के सभी तरह के भय और कष्ट दूर हो जाते हैं। वहीं बात करें मंगलवार की तो आज का दिन हनुमान जी की पूजा करने का विशेष महत्व रखता है। यही कारण है कि मंगलवार के दिन सभी भक्त हनुमान जी के मंदिरों में जाकर दर्शन करते हैं। यदि आप भी हनुमान जी से किसी तरह की अर्जी लगाना चाहते हैं, तो आपको हनुमान जी के ये सबसे प्रसिद्ध 3 मंदिरों के दर्शन एक बार जरूर करने चाहिए। यहां दर्शन करने से आपको अपार शक्ति, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं देश के उन 3 प्रमुख मंदिरों के बारे जहां आप हनुमान जी की विशेष कृपा पा सकते हैं।

संकट मोचन हनुमान मंदिर, वाराणसी

वाराणसी शहर में स्थित यह मंदिर हनुमान जी के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण स्वयं गोस्वामी तुलसीदास जी ने किया था। यहां हर मंगलवार के दिन भक्तों की भीड़ उमड़ती है। सभी तरह के संकटों से मुक्ति दिलाने वाला ये मंदिर संकट मोचन हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है।

हनुमानगढ़ी मंदिर, अयोध्या

भगवान श्री राम की नगरी (भगवान का जन्म स्थान) अयोध्या में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है। यहां हनुमान जी का एक विशाल मंदिर पहाड़ी पर मौजूद है। इसके पीछे की कहानी है कि भगवान राम ने पृथ्वी से जाते समय हनुमान जी को अयोध्या की सुरक्षा के लिए यहां का राजा बनाया था। हर मंगलवार को यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

सालासर बालाजी मंदिर, राजस्थान

सालासर बालाजी का मंदिर राजस्थान के चुरू जिले में स्थित है। ये मंदिर देश ही नहीं दुनिया भर में विख्यात है। सालासर बालाजी के दर्शन के लिए भक्त दूर-दराज से आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए नारियल और चोला चढ़ाते हैं। इस मंदिर में मौजूद हनुमान जी की प्रतिमा को दाढ़ी-मूंछ के साथ सजीव रूप में स्थापित किया गया है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article