Eid Ka Chand Kab Niklega (20-March-2026): बिहार में आज ईद का चांद कितने बजे दिखेगा? पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और बेगूसराय में Moon Sighting Time की सटीक जानकारी

Eid Ka Chand Kab Niklega Aaj Bihar: 20 मार्च 2026 को बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और बेगूसराय समेत कई शहरों में ईद का चांद देखने का समय क्या रहेगा, जानिए लाइव अपडेट, चांद दिखने की संभावना और सही Moon Sighting Time की पूरी जानकारी। जानें बिहार में ईद कब मनाई जाएगी इस साल। देखें भारत में ईद 2026 की डेट क्या रहेगी।

Eid Ka Chand Kab Niklega Aaj Bihar: रमजान का पवित्र महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और आज 20 मार्च 2026 को पूरे बिहार की नजरें आसमान पर टिकी हुई हैं। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और बेगूसराय समेत प्रदेश के कई शहरों में लोग बेसब्री से ईद के चांद का इंतजार कर रहे हैं। चांद दिखने के साथ ही यह तय होगा कि ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी। ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है आज चांद कितने बजे नजर आएगा और क्या इसके दिखने की संभावना है। बता दें कि चांद देखने का सही समय सूर्यास्त के 20–40 मिनट बाद होता है। अगर आसमान साफ रहा तो आज 20 मार्च 2026 को चांद दिख सकता है, जिससे 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

आज बिहार में चांद निकलने का समय क्या रहेगा

खगोलीय गणनाओं के अनुसार 20 मार्च 2026 को बिहार में चांद का उदय (Moonrise) सूर्यास्त के कुछ समय बाद होगा। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और बेगूसराय समेत तमाम शहरों में सूर्यास्त करीब 6:15 से 6:25 बजे के बीच होगा, जबकि चांद लगभग 6:40 से 7:10 बजे के बीच आसमान में देखा जा सकता है। हालांकि चांद दिखाई देना सिर्फ समय पर निर्भर नहीं करता, बल्कि मौसम और दृश्यता (visibility) पर भी काफी हद तक निर्भर करता है।

End of Feed