अध्यात्म

Diwali Laxmi Puja Mantra: दिवाली पूजा के समय इन मंत्रों का जरूर करें जाप, पैसों की कभी नहीं होगी कमी

Diwali Puja Mantra (दिवाली पूजा मंत्र pdf): दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, गणेश जी, भगवान राम, हनुमान जी, कुबेर देवता और काली माता की पूजा जरूर करनी चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं दिवाली पूजा के मंत्र।

Image

Diwali Pujan Mantra

Diwali Puja Mantra (दिवाली पूजा मंत्र pdf): दिवाली के दिन लोग विशेष रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी की अराधना करते हैं। कहते हैं दिवाली की रात माता धरती पर आती हैं और जिस घर में माता को सच्चे मन से याद किया जाता है वहीं माता अपनी कृपा बरसाती हैं। इसलिए दिवाली के दिन साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है क्योंकि गंदे घर में माता कभी प्रवेश नहीं करती हैं। अगर दिवाली पर आप भी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो इन मंत्रों का जरूर करें जाप।

Diwali Puja Mantra (दिवाली पूजा मंत्र pdf)

दिवाली के दिन मुख्य रूप से माता लक्ष्मी, गणेश भगवान, सरस्वती माता और कुबेर देवता के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। कहते हैं इससे घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

लक्ष्मी बीज मन्त्र (Laxmi Beej Mantra)

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥

महालक्ष्मी मन्त्र (Mahalaxmi Mantra)

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

लक्ष्मी गायत्री मन्त्र (Laxmi Gayatri Mantra)

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि,

तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥

गणेश मंत्र (Ganesh Mantra)

-श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

-ॐ श्रीम गम सौभाग्य गणपतये

वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नमः॥

-गणेश गायत्री मन्त्र

ॐ एकदन्ताय विद्धमहे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दन्ति प्रचोदयात्॥

कुबेर मंत्र (Kuber Mantra)

-ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये

धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

-ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

-ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

सरस्वती मंत्र (Saraswati Mantra)

-ॐ ऐं ह्रीं श्रीं वाग्देव्यै सरस्वत्यै नमः॥

-ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम्कारी

वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा॥

दीये जलाने का मंत्र (Diya Jalane Ka Mantra)

शुभं करोति कल्याणं आरोग्यम् धनसंपदा।

शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोऽस्तु ते।।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article