अध्यात्म

Pradeep Mishra ji Ke Diwali Par Totke: दीवाली पर करें पंडित प्रदीप मिश्रा जी के बताए ये टोटके, धन की नहीं होगी कमी

Pradeep Mishra ji Ke Diwali Par Totke: दीवाली के दिन बहुत से उपाय किये जाते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने दीवाली को लेकर कुछ खास टोटके बताए हैं। आइए जानते हैं उन टोटकों के बारे में।

Image

Pradeep Mishra ji Ke Diwali Par Totke

Pradeep Mishra ji Ke Diwali Par Totke: दीवाली का त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस साल दीवाली का पर्व 31 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। दीवाली के दिन लक्ष्मी पूजन किया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने साधक पर अपना आशीर्वाद बनाती हैं। मशहूर शिव पुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दीवाली के दिन लिए कुछ खास टोटके बताए गए हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के इन टोटकों को अपनाकर आप भी धन-धान्य से अपनी तिजोरी भर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन टोटकों के बारे में।

Pradeep Mishra ji Ke Diwali Par Totke (थावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के दीवाली टोटके)

पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार दीवाली की रात में लक्ष्मी पूजन के बाद रात में 11 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट के बीच तीन घी से भरे हुए दीपक जला लें। इसमे से एक दीपक में गोल वाली बत्ती और 2 में लंबी बत्ती रखें। तीनों दीपक में एक- एक कमला गट्टा रख लें। उसके बाद तीनों दीपक को लेकर पीपल, आंवला या बेलपत्र के पेड़ के पास चले जाएं।

पेड़ के पास आकर दो लंबी बत्ती वाले दीपक को वृक्ष के नीचे रख दें और गोल बत्ती वाला दीपक अपनी हथेली पर रखें और लक्ष्मी जी की सुमिरन करें। इसके साथ अपनी कुलदेवी का भी स्मरण करें। इसके साथ ही ईश्वर से कर्ज मुक्ति अथवा आर्थिक तंगी मुक्ति पाने के लिए प्रार्थना करें। फिर उस दीपक को भी दो दीपक के साथ रख दें। पंडित जी के अनुसार इस उपाय को करने सारी परेशानी दूर हो जाएगी।

पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार हम जो तीन दीपक जलाते हैं। उसमे से गोल बत्ती वाला दीपक लक्ष्मी जी का होता है और दो लंबी वाली बात्ती का दीपक लक्ष्मी और गणेश जी का होता है। इस दिन ये तीन दीपक जलाने से तीनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article