अध्यात्म

Diwali Par Kitne Diye Jalaye: दिवाली पर दीपक जलाने के नियम, मंत्र और मुहूर्त यहां जानें

Diwali Par Kitne Diye Jalaye: दिवाली के दिन लोग अपने घर के कोने-कोने में दीपक जलाते हैं। लेकिन अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि दिवाली पर कितने दीप जलाने चाहिए। चलिए आपको बताते हैं दिवाली पर दीपक जलाने के नियम, विधि और मुहूर्त।

Image

Diwali Par Kitne Diye Jalaye

Diwali Par Kitne Diye Jalaye (दिवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए): दिवाली या दीपावली पर दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। कहते हैं इस दिन घर के हर कोने में दीप जरूर जलाने चाहि क्योंकि इससे घर में मौजूद सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। अब सवाल ये उठता है कि दिवाली पर कितने दीपक जलाएं और कहां-कहां रखें। साथ ही दीपक जलाने के नियम और मुहूर्त क्या है। यहां आप जानेंगे इन सभी सवालों के जवाब।

दिवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए (Diwali Par Kitne Deepak Jalane Chahiye)

दिवाली के दिन आप चाहें तो कितने भी दीपक जला सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि दीपकों की संख्या विषम में हो। जैसे 5, 7, 9, 11, 21, 51, 101, 251...इत्यादि।

दिवाली पर कम से कम कितने दीपक जलाने चाहिए (Diwali Me Minimum Kitne Deepak Jalaye)

दिवाली के दिन मुख्य रूप से 5 दीपक तो जरूर ही जलाने चाहिए। जिसमें से एक दिया सबसे ऊंचे स्थान पर रखा जाता है, दूसरा रसोई में, तीसरा दिया पानी के पास, चौथा पीपल के पेड़ पर और पांचवा दिया घर के मुख्य द्वार पर रखा जाता है।

दिवाली पर दीये जलाने का मंत्र (Diwali Par Diye Jalane Ka Mantra)

शुभं करोति कल्याणं आरोग्यम् धनसंपदा।

शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोऽस्तु ते।।

दिवाली पर दीपक जलाने का टाइम (Diwali Par Deepak Jalane Ka Time)

दिवाली पर दीपक सूर्यास्त के बाद, प्रदोष काल के समय जलाना शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

दिवाली पर दीपक कहां-कहां रखने चाहिए (Diwali Par Deepak Kha Kha Rakhe)

  • सबसे पहले मंदिर में सरसो और घी का दीपक जलाएं
  • मुख्य द्वार पर दीपक जरूर रखें
  • लिविंग रूम में दीपक जलाकर रखना चाहिए
  • घर की रसोई में दीये जरूर जलाएं
  • छत और बालकनी में भी दीपक जरूर जलाएं
  • एक दीपक तुलसी के पौधे के पास रखें
  • एक दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं
  • एक दीया घर के पास किसी मंदिर में जाकर जलाएं
  • इसके अलावा घर के हर कमरे के द्वार पर भी दीये रखने चाहिए

दीपक जलाने की दिशा (Deepak Kis Disha Me Jalaye)

दीपक हमेशा पूर्व और उत्तर दिशा में जलाना चाहिए। दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से बचना चाहिए।

दिवाली पर दीपमालिका कैसे बनाते हैं

दीवाली की रात छोटे-छोटे दीयों से दीपमालिका तैयार की जाती है। इन दीयों के बीच में 1 बड़ा दीपक भी रखा जाता है। ये दीया महा निषिद्ध काल में यानी रात 12 बजे के आस-पा, जलाया जाता है, जो पूरी रात जलता है। इस दीए में सरसों का तेल भरा जाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article