अध्यात्म

Diwali Bhog List 2024: दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग,यहां देखें पूरी लिस्ट

Diwali Bhog List 2024: दिवाली क दिन माता लक्ष्मी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं दिवाली के दिन किन चीजों का भोग लगाएं।

Image

Diwali Bhog List

Diwali Bhog List 2024: दिवाली का त्योहार माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा को समर्पित होता है। ये पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों में दिवाली के दिन को बहुत ही खास माना गाया है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से और उनको उनकी प्रिय चीज का भोग लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पूजा के समय में भोग का बहुत ही महत्व होता है। पूरे विधि- विधान के साथ पूजा करने के बाद भोग लगाया जाता है। ऐसे में आइए जानें दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Diwali Bhog List 2024 (दिवाली भोग लिस्ट 2024)

सिंघाड़े का भोग

दिवाली के दिन आप लक्ष्मी जी की पूजा में सिंघाडे़ का जरूर प्रयोग करें। यह धन का प्रतीक माना जाता है। इसका भोग लगाने से धन में वृद्धि होती है और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

केले का भोग

लक्ष्मी और गणेश की पूजा में केले का इस्तेमाल करें। इस दिन पूजा में केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसका भोग लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

मखाने और खिल का भोग

दिवाली की पूजा में मखाने और खिल का भोग लगाना बहुत ही शुभ होता है। लक्ष्मी जी को मखाना बहुत ही प्रिय है। पूजा में इसको जरूर शामिल करें।

मिठाई का भोग

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को मोतीचोर के लड्डू, गुलाब जामुन, बर्फी या अन्य किसी मिठाई का भोग लगा सकते हैं। मिठाई का भोग लगाकर इस दिन प्रसाद के रूप में सबको बांटना चाहिए।

हलवा

दिवाली पर आप माता लक्ष्मी को हलवे का भी भोग लगा सकते हैं। इस दिन घर में देशी घी में सूजी का हलवा बनाकर माता लक्ष्मी को भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article