दिवाली के बाद पूजा की चौकी कब उठानी चाहिए: लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद चौकी कैसे हटाएं, जानें सही समय और नियम

दिवाली के बाद पूजा की चौकी कब उठानी चाहिए? जानें लक्ष्मी-गणेश की चौकी हटाने का सही समय, धार्मिक मान्यताएं और चौकी हटाते समय ध्यान रखने वाले जरूरी नियम।

दिवाली का त्योहार बीतने के बाद भी घरों में कई दिनों तक त्योहार की रौनक बनी रहती है। कहीं दीपक जलते रहते हैं, तो कहीं लक्ष्मी-गणेश की पूजा वाली चौकी सजी रहती है। दिवाली के दिन जिस चौकी पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को विराजमान किया जाता है, उसे लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर पूजा की चौकी कब हटानी चाहिए? क्या दिवाली की रात ही चौकी उठा सकते हैं या फिर इसके लिए किसी खास दिन का इंतजार करना चाहिए?

diwali puja chowki kab uthaye

दिवाली की पूजा चौकी उठाएं, प्रतिपदा या दूज - कब तक रखें लक्ष्मी-गणेश स्थापित (AI Image)

दरअसल, हिंदू परंपराओं में पूजा की चौकी हटाने को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ घरों में दिवाली की पूजा के अगले दिन चौकी हटा दी जाती है, जबकि कई परिवार भाई दूज तक पूजा स्थल को उसी तरह सजाकर रखते हैं। इसके पीछे धार्मिक आस्था और परिवार की परंपरा दोनों का महत्व है।

End of Feed