Diwali 2026: आज दिवाली पर दीया जलाने का शुभ मुहूर्त, टॉप 50 शहरों का समय

Diwali 2026: दिवाली पर घर में दीपक जलाने की खास परंपरा है। अगर आप भी दीये जलाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर का शुभ मुहूर्त जरूर जान लें।

Diwali 2026: दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और उत्साह का पर्व है। इस दिन लोग अपने घरों को दीयों, रंगोली और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं। शाम होते ही घर के मुख्य दरवाजे से लेकर आंगन और मंदिर तक दीपक जलाए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की शाम प्रदोष काल में दीपक जलाना और मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जा रही है। अगर आप भी आज दीये जलाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर का शुभ मुहूर्त जान लीजिए। यहां देखें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, पटना समेत देश के 50 प्रमुख शहरों में दीपक जलाने और लक्ष्मी पूजा का शुभ समय।

Diya Lighting

आज दिवाली पर दीया जलाने का शुभ मुहूर्त (फोटो: AI)

दिवाली 2026 पर दीया जलाने का शुभ मुहूर्त

दिवाली पर प्रदोष काल में दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। यह समय सूर्यास्त के बाद शुरू होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहता है। इस बार 8 नवंबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल में मौजूद है। नई दिल्ली में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। वहीं लखनऊ में शाम 5 बजकर 42 मिनट से रात 7 बजकर 39 मिनट तक पूजा का शुभ समय है। अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त और स्थानीय पंचांग की गणना के कारण मुहूर्त में अंतर रहता है।

End of Feed