Diwali 2022 Puja Muhurat City wise: दिल्ली, मुंबई, नोएडा समेत जानिए किस शहर में कब है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 06:11 PM IST

Diwali Puja Muhuruat, Time in Delhi, Noida, Gaziabad, Mumbai, Pune, Jaipur: देशभर में आज 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर भारत समेत कई इलाकों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। हालांकि इस पूजा के लिए भी हर शहर में एक अलग मुहूर्त होता है। आप अपने शहर का शुभ मुहूर्त यहां चेक कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज देशभर मे दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है।
  • दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया जाता है।
  • पूजा का मुहूर्त हर शहर में अलग-अलग होता है।

Diwali Puja Muhuruat, Time in Delhi, Noida, Gaziabad, Mumbai, Pune, Jaipur: देशभर में इस समय त्योहारों की धूम मची हुई है। दिल्ली से लेकर कलकत्ता और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तर हर कोई अपने रीति-रिवाजों से दिवाली का त्योहार मना रहा है। हर साल की तरह इस बार भी उत्तर भारत में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर उन्हें दिवाली की बधाई दे रहे हैं। इस साल दिवाली का त्योहार आज यानी 24 अक्टूबर को देशभर में मनाई जाएगी। इस दौरान देश के कई हिस्सों में लक्ष्मी पूजन (Diwali 2022 Laxmi Pujan) भी किया जाता है। देवी लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। वहीं देवी लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है।

Diwali 2022

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुुहूर्त

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन माता लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं। इस दौरान सभी पर्व पर लक्ष्मी और गणेशजी की विशेष पूजा की जाती है। दिवाली में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम (Diwali 2022 Laxmi Pujan Timings) 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि, ये हर शहर में अलग-अलग है। जानिए आपके शहर में कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त।

End of Feed