Diwali 2022 Laxmi Ji Ki Aarti & Mantra Lyrics In Hindi: दिवाली वाले दिन मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी की अराधना की जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति मां की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। दिवाली पर मां लक्ष्मी की विधि विधान पूजा करें। उनके मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। कहते हैं मंत्र जाप की शक्ति से व्यक्ति के जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही दिवाली पूजा के समय मां लक्ष्मी की आरती करना भी न भूलें। यहां जानिए मां लक्ष्मी के प्रभावशाली मंत्र और उनकी आरती।
Diwali Puja Mantra And Aarti: दिवाली मां लक्ष्मी के मंत्र और आरती
दिवाली मां लक्ष्मी मंत्र (Diwali Maa Laxmi Mantra)
मां लक्ष्मी का बीज मंत्र
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।
धन समस्या दूर करने का मंत्र
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
श्री लक्ष्मी महामंत्र
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
सर्व मनोकामना पूर्ति लक्ष्मी मंत्र
श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।
सफलता के लिए लक्ष्मी मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
सुखी दांपत्य के लिए लक्ष्मी मंत्र
लक्ष्मी नारायण नम:
मां लक्ष्मी की आरती (Maa Laxmi Aarti)
ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत,
हर विष्णु विधाता ॥
उमा, रमा, ब्रम्हाणी,
तुम ही जग माता ।
सूर्य चद्रंमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥
दुर्गा रुप निरंजनि,
सुख-संपत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्याता,
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥
तुम ही पाताल निवासनी,
तुम ही शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी,
भव निधि की त्राता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥
जिस घर तुम रहती हो,
ताँहि में हैं सद्गुण आता ।
सब सभंव हो जाता,
मन नहीं घबराता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥
तुम बिन यज्ञ ना होता,
वस्त्र न कोई पाता ।
खान पान का वैभव,
सब तुमसे आता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥
शुभ गुण मंदिर सुंदर,
क्षीरोदधि जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,
कोई नहीं पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥
महालक्ष्मी जी की आरती,
जो कोई नर गाता ।
उँर आंनद समाता,
पाप उतर जाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥
ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत,
हर विष्णु विधाता ॥
