Dhanteras Shopping Muhurat, धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 2024, Dhanteras Shubh Muhurat To Buy Gold, Silver, Dhanteras Par Gadi Lene Shubh Samay: धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना गया है। इसलिए इस मौके पर लोग अपने घर में कुछ न कुछ नई चीजें खरीदकर जरूर लाते हैं। इस साल धनतेरस पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है इस दिन आयुर्वेद के देव धन्वंतरि भगवान का जन्म हुआ था। इसलिए धनतेरस पर माता लक्ष्मी के साथ धन्वंतरि जी की भी पूजा जरूर की जाती है। इसके आलावा धनतेरस के दिन लोग शुभ मुहूर्त में अपनी सुविधानुसार सोने-चांदी के आभूषण और बर्तनों की खरीदारी भी जरूर करते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।
Dhanteras Shubh Muhurat For Shopping 2024: (धनतेरस खरीदारी मुहूर्त 2024)
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 30 अक्टूबर की सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। आप इस दौरान किसी भी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
Gold Purchase Shubh Muhurat On Dhanteras 2024 (धनतेरस पर सोने की खरीदारी का मुहूर्त 2024)
पहला मुहूर्त- 10:31 AM से 01:28 PM
दूसरा मुहूर्त - 02:51 PM से 04:15 PM
तीसरा मुहूर्त - 07:15 PM से 08:51 PM
चौथा मुहूर्त - 10:28 PM से 3:18 AM, 30 अक्टूबर
पांचवां मुहूर्त (30 अक्टूबर 2024) - 06:32 AM से 01:15 PM
Vehicle Buying Muhurat On Dhanteras 2024 (धनतेरस पर वाहन खरीदारी का मुहूर्त 2024)
- 9:18 AM से 10:41 AM
- 10:41 AM से 12:05 PM
- 12:05 PM से 01:28 PM
- 07:15 PM से 08:51 PM
Dhanteras 2024 Abhijit Muhurat (धनतेरस अभिजीत मुहूर्त 2024)
धनतेरस के दिन कई लोग खरीदारी के लिए अभिजीत मुहूर्त का चुनाव करते हैं। 29 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त 11:52 AM से 12:27 PM तक रहेगा।
