Yama Deepam 2024 Date, Time, Vidhi, Mantra And Mahatva: अपने परिवार को अकाल मृत्यु के साये से बचाने के लिए लोग छोटी दिवाली की रात यानी नरक चतुर्दशी पर यम दीपम जलाते हैं। पूरे वर्ष में एक मात्र यही ऐसा दिन होता है, जब मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है। चलिए जानते हैं इस साल यम दीपम जलाने का मुहूर्त क्या रहेगा।
Yama Deepam 2024 Date And Time
यम दीपक कब जलाया जाता है (Yam Deepak Kab Jalaya Jata Hai)
यम दीपक नरक चतुर्दशी की रात में शाम के समय जलाया जाता है। इस साल यम दीपक 30 अक्टूबर 2024 को जलाया जाएगा।
यम दीपक जलाने का समय 2024 (Yam Deepak Jalane Ka Time 2024)
नरक चतुर्दशी पर यानी 30 अक्टूबर 2024 को यम दीपक जलाने का समय शाम 5 बजकर 30 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।
यम दीपक जलाने की विधि (Yam Deepak Jalane Ki Vidhi)
यम का दीपक जलाने के लिए मिट्टी का एक बड़ा और चौमुखा दीपक लें। इसमें चार बत्तियां लगा लें और सरसों का तेल भर दें। फिर शाम को प्रदोष काल में दक्षिण दिशा की तरफ ये दीपक जलाएं।
यम दीपम जलाने की दिशा (Yama Deepam Jalane Ki Disha)
यम दीपम दक्षिण दिशा में जलाना चाहिए क्योंकि ये यमराज की दिशा मानी जाती है। कहते हैं इस दिशा में यम के नाम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का डर नहीं रहता।
यम दीपक जलाने का मंत्र (Yam Deepak Jalane Ka Mantra)
यम दीप जलाते समय यह मंत्र बोलें...
मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन श्यामया सह |
त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ||
यम दीपम क्यों जलाते हैं (Yama Deepam Kyu Jalate Hai)
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यमराज को मृत्यु का देवता माना जाता है। कहते हैं धनतेरस के दिन यम-दीपदान करने से मनुष्य के जीवन से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। पद्मपुराण के अनुसार भी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को घर से बाहर यमराज के लिए दीपक जला देना चाहिए इससे दूर मृत्यु का नाश होता है।
