Dhanteras Kyu Manaya Jata Hai: धनतेरस क्यों मनाया जाता है, इसके और किस नाम से जाना जाता है

Dhanteras Kyu Manaya Jata Hai, Dhanteras Ka Dusra Naam Kya Hai: धनतेरस का त्योहार कब है, किस दिन है या किस तारीख को है, धनतेरस क्यों मनाया जाता है, धनतेरस को और किस नाम से जाना जाता है...यहां आपको मिलेंगे धनतेरस से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब।

Dhanteras Kyu Manaya Jata Hai, Dhanteras Ka Dusra Naam Kya Hai: धनतेरस के दिन से 5 दिवसीय दिवाली पर्व का प्रारंभ हो जाता है। ये दिन मुख्य रूप से खरीदारी के लिए जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, धनिया बीज..इत्यादि चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक कथाओं अनुसार धनतेरस का दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरि जी के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल धनतेरस कब मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, साथ ही आप जानेंगे ये पर्व क्यों मनाते हैं और इसे किन-किन नामों से जाना जाता है।

धनतेरस कब है 2024 में (Dhanteras Kab Hai 2024 Mein)

2024 में धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पंचांग अनुसार त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर की सुबह 10:31 से 30 अक्टूबर की दोपहर 01:15 बजे तक रहेगी।

End of Feed