Dhanteras 2024 Puja Shubh Muhurat Timing, धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त, Dhanatrayodashi Laxmi, Kuber, Dhanvantri Dhanteras Puja Timing: धनतेरस का त्योहार भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के दिन मनाया जाता है। कहते हैं कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को देवताओं के चिकित्सक और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि जी हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। यही वजह है कि हर साल इस तिथि पर धन्वंतरि देव की विशेष पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देवता के पूजन का भी विधान बताया गया है। चलिए आपको बताते हैं धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।
धनतेरस पूजा का मुहूर्त 2024 (Dhanteras Puja Ka Muhurat 2024)
| धनतेरस पूजा मुहूर्त | 06:31 पी एम से 08:13 पी एम |
| धनतेरस प्रदोष काल समय 2024 | 05:38 पी एम से 08:13 पी एम |
| धनतेरस वृषभ काल समय 2024 | 06:31 पी एम से 08:27 पी एम |
| धनतेरस अभिजीत मुहूर्त 2024 | 11:42 ए एम से 12:27 पी एम |
| त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ | 29 अक्टूबर 2024 को 10:31 ए एम बजे |
| त्रयोदशी तिथि समाप्त | 30 अक्टूबर 2024 को 01:15 पी एम बजे |
| यम दीपम मुहूर्त 2024 | 05:38 पी एम से 06:55 पी एम |
धनतेरस चौघड़िया मुहूर्त 2024 (Dhanteras Choghadiya Muhurat 2024)
लाभ - उन्नति- 10:41 AM से 12:05 PM
अमृत - सर्वोत्तम- 12:05 PM से 01:28 PM
शुभ - उत्तम - 02:51 PM से 04:15 PM
लाभ - उन्नति- 07:15 PM से 08:51 PM
शुभ - उत्तम - 10:28 PM से 12:05 AM, अक्टूबर 30
अमृत - सर्वोत्तम - 12:05 AM से 01:42 AM, अक्टूबर 30
चर - सामान्य- 01:42 AM से 03:18 AM, अक्टूबर 30
धनतेरस पूजाा मंत्र (Dhanteras Puja Mantra)
- ओम् महालक्ष्म्यै नमो नम:
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमो नम:
- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।।
- ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवा य धन्वंतराये:
