Dhanteras Pujan Time Today LIVE Updates: धनतेरस का पूजन कब किया जाएगा? नोट करें देश के 10 बड़े शहरों का पूजा टाइम

धनतेरस 2026 पर धन्वन्तरि, मां लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (Dhanteras Pujan Time Today): धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वन्तरि, मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। यहां जानें देश के 10 बड़े शहरों का पूजा मुहूर्त।

Dhanteras Pujan Time Today( धनतेरस 2026 पर धन्वन्तरि पूजा मुहूर्त): दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व का आगाज धनतेरस से होता है। यह दिन धन, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए बेहद खास माना जाता है। धनतेरस पर जहां भगवान धन्वन्तरि की पूजा करके अच्छे स्वास्थ्य और निरोगी जीवन की कामना की जाती है, वहीं मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की आराधना से घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है। इस दिन सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदने की भी परंपरा है।

Dhanteras Pujan Time

धनतेरस का पूजा मुहूर्त (Photo - AI)

साल 2026 में धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस बार पूजा के समय को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि भगवान धन्वन्तरि और मां लक्ष्मी की पूजा किस समय करनी चाहिए? खास बात यह है कि पूजा का शुभ मुहूर्त अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त और स्थानीय पंचांग के अनुसार बदलता है। नोट करें देश के 10 प्रमुख शहरों में धनतेरस का पूजा टाइम...

End of Feed