क्या रात में धनतेरस की शॉपिंग कर सकते हैं, 7 नवंबर को कितने बजे तक कर सकते हैं धनतेरस की खरीदारी

Dhanteras 2026 Shopping Muhurat: अगर आप भी 6 नवंबर को धनतेरस के दिन भीड़ या अन्य कामकाज की वजह से शॉपिंग नहीं कर पाएं हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इन समयों पर भी खरीदारी कर सकते हैं।

Dhanteras 2026 Shopping Muhurat: धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, खील, जौ और घर के लिए नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिलती है।धनतेरस की तिथि इस बार 7 नवंबर की सुबह तक है। ऐसे में आप रात में शॉपिंग कर सकते हैं। कई ऐसे लोग हैं, जो भीड़ और अन्य कामों की वजह से धनतेरस की शॉपिंग नहीं कर पाए हैं। ऐसे में वे रात में भी शॉपिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही इस साल त्रयोदशी तिथि 7 नवंबर की सुबह तक रहेगी। ऐसे में धनतेरस पर रात में खरीदारी करने से साथ ही सुबह भी चीजों को खरीदने का अवसर है।

धनतेरस शॉपिंग और लक्ष्मी पूजा

धनतेरस पर कब-कब कर सकते हैं शॉपिंग (Image AI Generated and Newsroom Verified)

धनतेरस 2026 पर त्रयोदशी तिथि कब से कब तक रहेगी?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो चुकी है। इसका समापन 7 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा।

End of Feed