अध्यात्म

Dhanteras Kyu Manaya Jata Hai: धनतेरस क्यों मनाया जाता है, इसके और किस नाम से जाना जाता है

Dhanteras Kyu Manaya Jata Hai, Dhanteras Ka Dusra Naam Kya Hai: धनतेरस का त्योहार कब है, किस दिन है या किस तारीख को है, धनतेरस क्यों मनाया जाता है, धनतेरस को और किस नाम से जाना जाता है...यहां आपको मिलेंगे धनतेरस से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब।

Image

Dhanteras Kyu Manaya Jata Hai

Dhanteras Kyu Manaya Jata Hai, Dhanteras Ka Dusra Naam Kya Hai: धनतेरस के दिन से 5 दिवसीय दिवाली पर्व का प्रारंभ हो जाता है। ये दिन मुख्य रूप से खरीदारी के लिए जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, धनिया बीज..इत्यादि चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक कथाओं अनुसार धनतेरस का दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरि जी के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल धनतेरस कब मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, साथ ही आप जानेंगे ये पर्व क्यों मनाते हैं और इसे किन-किन नामों से जाना जाता है।

धनतेरस कब है 2024 में (Dhanteras Kab Hai 2024 Mein)

2024 में धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पंचांग अनुसार त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर की सुबह 10:31 से 30 अक्टूबर की दोपहर 01:15 बजे तक रहेगी।

धनतेरस क्यों मनाया जाता है (Dhanteras Kyu Manaya Jata Hai)

धनतेरस का त्योहार भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के दिन के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन आयुर्वेद के देव धन्वंतरि जी समुद्र मंथन से हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस का दिन बर्तन की खरीदारी के लिए बेहद शुभ होता है।

धनतेरस को और किन नामों से जाना जाता है (Dhanteras Ko Aur Kin Namo Se Jana Jata Hai)

  • धन त्रयोदशी
  • धन्वंतरि जंयती
  • धन्वन्तरि त्रयोदशी

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए (Dhanteras Par Kya Khardina Chahiye)

धनतेरस पर सोना, चांदी, पीतल से बनी चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए अलावा इस दिन बर्तन, झाड़ू और धनिया के बीज खरीदना भी शुभ होता है।

धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदा जाता है (Dhanteras Ke Din Jhadu Kyu Kharidna Chahiye)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

धनतेरस 2024: People also ask

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article