Dhanteras 2023 Kab Hai: धनतेरस कब है, जानें इस दिन क्या खरीदना चाहिए

Dhanteras 2023 Date, Muhurat And Time: धनतेरस से दीपावली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है। इस पर्व को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है धनतेरस पर कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करने से धन का कभी अभाव नहीं होता।

Dhanteras 2023 Par Kya Khardina Chahiye: धनतेरस का त्योहार प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ये त्योहार मुख्य रूप से खरीदारी के लिए जाना जाता है। इस दिन लोग विशेष रूप से सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, झाड़ू इत्यादि चीजों की खरीदारी करते हैं। लेकिन इनके अलावा भी धनतेरस पर कुछ अन्य चीजें खरीदना भी शुभ फलदायी माना जाता है। जानिए धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए।

Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye

Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye

What To Buy On Dhanteras 2023 (धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए)

Dhanteras Shopping: पारद श्री यंत्र

जीवन में धन, वैभव और समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन पारद श्री यंत्र को अवश्य ख़रीदना चाहिए। इसे खरीदकर किसी पंडित की मदद से घर में स्थापित करवाना चाहिए। इस यंत्र से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

End of Feed