Dhanteras 2022 Puja Vidhi, Timings: धनतेरस पूजा की विधि, मंत्र, कथा, आरती, मुहूर्त, खरीदारी टाइम सबकुछ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 04:54 PM IST

Dhanteras 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरि जी की पूजा होती है।

Dhanteras 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti: धनतेरस का पर्व पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग सोना, चांदी, वाहन, जमीन, बर्तन, आदि की खरीदारी करते हैं। इस बार धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बनने से इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस धनतेरस पर इनकी पूजा का विशेष महत्व होता है। यहां आप जानेंगे कैसे मनाते हैं धनतेरस का त्योहार।

dhanteras 2022

Dhanteras 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat: धनतेरस पूजा विधि, मंत्र, आरती, महत्व, नियम और मुहूर्त।

धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त (Dhanteras 2022 Puja Muhurat)

धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से लेकर 23 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। उदयतिथि के अनुसार धनतेरस पर्व 23 अक्टूबर 2022 को मनाना ज्यादा सही रहेगा। 23 अक्टूबर को धनतेरस पूजा सबसे शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 44 मिनट से शाम 6 बजकर 05 मिनट तक रहेगा।

End of Feed