Dhanteras 2022 Gold And Silver Buying Time: धनतेरस वाले दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग इन धातुओं से बने गहनों की खरीदारी करते हैं। सोना, चांदी के साथ ही इस दिन झाड़ू, धनिया, पीतल, दीपक और भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं भी खरीदी जाती हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। कहते हैं शुभ मुहूर्त में कोई भी चीज खरीदने से वो चीज भरपूर लाभ देती है। इसलिए जान लें धनतेरस पर सोना-चांदी या किसी भी चीज की खरीदारी के लिए कौन-कौन से मुहूर्त रहेंगे शुभ।
Dhanteras 2022 Shopping Time: धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन की खरीदारी के सभी शुभ मुहूर्त यहां जानें।
धनतेरस 2022 पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त (Gold Buying Time On Dhanteras 2022)
23 अक्टूबर को सोने-चांदी और बर्तन की खरीदारी का मुहूर्त: पहला मुहूर्त सुबह 7.51 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दूसरा दोपहर 1:30 से 3 बजे तक और तीसरा शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक।
धनतेरस पर बना रहा है बेहद शुभ संयोग: धनतेरस का दिन परमसिद्ध मुहूर्त होता है। 23 अक्टूबर को पूरे दिन धनतेरस सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। ये योग बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए खरीदारी के लिए 23 अक्टूबर का दिन अधिक शुभ माना जा रहा है। इसके साथ ही दोपहर 2:30 बजे से अमृत सिद्धि योग भी शुरू होगा। 23 अक्टूबर को सुबह 7.51 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच चर, लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे। इस कारण ये समय खरीदारी के लिए सबसे शुभ रहने वाला है।
धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त (Dhanteras 2022 Puja Muhurat): 23 अक्टूबर को धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।
