Devshayani Ekadashi: आज एकादशी कब तक है, कब होगा देवशयनी एकादशी का पारण? जानें कब से लगेगी द्वादशी तिथि

Devshayani Ekadashi 2026: आज यानी 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत किया जा रहा है। जानें आज एकादशी तिथि कितने बजे हैं, इसके साथ ही जानें द्वादशी तिथि कब से लगेगी?

Devshayani Ekadashi: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी सनातन धर्म की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीहरि विष्णु चार महीने के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और यहीं से चातुर्मास का शुभारंभ होता है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। यदि आपने देवशयनी एकादशी का व्रत रखा है, तो यह जानना जरूरी है कि एकादशी तिथि कब तक रहेगी, द्वादशी कब शुरू होगी और व्रत का पारण कब करना चाहिए।

Devshayani Ekadashi

देवशयनी एकादशी का व्रत कब तक है

आज एकादशी तिथि कब तक है

द्रिक पंचांग के अनुसार आज 25 जुलाई 2026 (शनिवार) देवशयनी एकादशी को मनाई जा रही है। देवशयनी एकादशी तिथि 24 जुलाई 2026 को सुबह 09:12 बजे प्रारंभ हुई थी। इसके साथ ही एकादशी तिथि 25 जुलाई 2026 को सुबह 11:34 बजे समाप्त हो चुकी है। जिसके बाद द्वादशी तिथि लग गई है।

End of Feed