कौन हैं 19 साल के देवव्रत महेश रेखे, जो 200 साल बाद बने वेदमूर्ति, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 2, 2025, 02:37 PM IST

Kaun Hain Vedamurti Devavrat Mahesh Rekhe: महाराष्ट्र के छोटे से गांव में जन्मे 19 साल के देवव्रत महेश रेखे ने वो कर दिखाया, जिसको बड़े से बड़े विद्वान नहीं कर पाए। लगभग 200 साल बाद उन्होंने वेदमूर्ति की उपाधि हासिल की है। करीब 200 साल पहले नासिक के नारायण शास्त्री देव ने वेदमूर्ति की उपाधि प्राप्त की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर देवव्रत महेश रेखे की तारीफ की है।

Kaun Hain Vedamurti Devavrat Mahesh Rekhe: महाराष्ट्र के छोटे से गांव में जन्मे 19 साल के देवव्रत महेश रेखे ने 200 साल बाद वो कारनामा कर दिखाया, जो बड़े-बड़े विद्वानों के बस से बाहर है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खुद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 19 साल के वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे ने जो किया है, उसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। भारतीय संस्कृति से प्रेम करने वाला हर व्यक्ति आज इन पर गर्व कर रहा है।

कौन हें वेदमूर्ति देवव्रत

कौन हें वेदमूर्ति देवव्रत

काशी से सांसद होने के नाते पीएम मोदी ने इसे काशी की धरती का सौभाग्य बताया और देवव्रत, उनके परिवार, गुरुओं तथा सहयोगी संतों-विद्वानों को प्रणाम किया।

End of Feed