Dev Uthani Ekadashi 2024 Kab Hai: जाने कब पड़ेगी देव उठनी एकादशी 2024 में, नोट करें इसकी सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Dev Uthani 2024 Kab Hai: चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं भगवान विष्णु। देव उठनी एकादशी का व्रत करने से भक्तों को मिलती है सुख और शांति। आइये जानते इसकी डेट और महत्व को।

Dev Uthani 2024 Kab Hai (देव उठनी एकादशी 2024): साल में 24 एकदशी के व्रत पड़ते है। देव उठनी एकादशी का व्रत इनमे से सबसे महत्वपूर्ण और लाभकारी हैं। इस व्रत से मनुष्य को बैंकुठ की प्राप्ति होती हैं। देव उठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी और देवुत्थान एकादशी भी कहते हैं। पौराणिक कथाओ के अनुसार जगत के पालन हार भगवान विष्णु चार महीनो के बाद अपनी नींद से उठते है और संसार की रक्षा करतें है। आज के दिन तुलसी और शालिग्राम विवाह करवाने की भी परंपरा है और इस दिन किये गए कार्य मंगलकारी होते है।

देव उठनी एकादशी व्रत की तिथि और मुहूर्त (Dev Uthani Ekadashi 2024 Date And Shubh Muhurat)

विक्रम संवत के पंचांग के अनुसार देव उठनी एकादशी का व्रत हर साल कार्त‍िक माह की शुक्‍ल पक्ष की एकादशी को पड़ते है। वर्ष 2024 में इसकी तिथि मंगलवार के दिन 12 नवंबर को पड़ी है। इसका मुहूर्त 11 नवंबर को शाम 06:46 बजे से लेकर 12 नवंबर की शाम 04:04 तक हैं और इसके पारण का समय 06:42 ए एम से 08:51 ए एम का है।

End of Feed