Dev Uthani Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन के बाद से सारे मांगलिक काम शुरु हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से साधक को बैंकुठ धाम की प्राप्ति होती है। इस दिन का व्रत रखने से सभी पापों का नाश होता है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी के दिन क्या करें क्या ना करें।
देवउठनी एकादशी के दिन क्या करें ( Dos of Dev Uthani Ekadashi 2023)
इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प करें।
मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने दीपक जलाना चाहिए।
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के नाम का कीर्तन भी करना चाहिए।
इस दिन निर्जला व्रत रखना चाहिए।
इसके अलावा देवउठनी एकादशी के दिन आपको किसी गरीब व्यक्ति या गाय को भोजन कराना चाहिए।
देवउठनी एकादशी के दिन क्या ना करें ( Donts of Dev Uthani Ekadashi 2023)
देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी चावल न खाएं। इसलिए चावल से परहेज करें।
व्रत के दौरान किसी के प्रति दुर्भावना न रखें और हमेशा अपने बड़ों की सेवा करें।
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह और शालिग्राम विवाह भी किया जाता है। ऐसे में आपको तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए।
यदि आप दोथनी एकादशी के दिन उपवास नहीं कर रहे हैं, तो केवल सात्विक भोजन करने का प्रयास करें। तामसिक भोजन से बचना चाहिए। साथ ही आपको प्याज या लहसुन भी नहीं खाना चाहिए।
