Dev Diwali 2022: देव दीपावली पर करें ये उपाय, दूर होगी धन से जुड़ी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2022, 07:59 PM IST

Dev Diwali 2022: देव दीपावली को देवताओं की दिवाली कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। साथ ही देव दिवाली के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और धन लाभ होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दीपावली की तरह ही देव दिवाली पर भी जलाए जाते हैं दीप
  • देव दिवाली पर दीप जलाकर देवता भी मनाते हैं खुशियां
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है देव दिवाली का पर्व

Dev Diwali 2022 Upay: देव दिवाली का पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन और दीपावली के 15 दिन मनाया जाता है। इस साल देव दिवाली 07 नवंबर 2022 को है और कार्तिक पूर्णिमा 08 नवंबर को है। 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। इस कारण देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले यानी 07 नवंबर को मनाई जाएगी। देव दिवाली को देवताओं की दिवाली कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवतागण धरती पर आते हैं और काशी घाट पर दीप जालकर खुशियां मनाते हैं। धार्मिक मान्यता और कथाओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इसी के उपलक्ष्य में देवताओं द्वारा देव दिवाली मनाई जाती है।

Dev Diwali.

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए देव दिवाली पर करें ये उपाय

देव दिवाली के दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। साथ ही इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और हर तरह की समस्या का समाधान होता है। इन उपायों से आप धन-संपदा और सुख-समृद्धि का वरदान प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं देव दिवाली के उपायों के बारे में।

End of Feed