Dev Diwali 2022: दीपावली के 15 दिन बाद क्यों मनाई जाती है देव दिवाली, जानें पूजा विधि और महत्व

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 03:47 PM IST

देव दीपावली का पर्व दिवाली के 15 दिन बाद और कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के दिन मनाने की परंपरा है। इस दिन लोग नदी स्नान और दीपदान करते हैं। साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना भी की जाती है। इस साल देव दीपावली का पर्व 07 नवंबर 2022 को मनाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है देव दीवापली का पर्व
  • देव दीपावली पर काशी व गंगा घाटों पर जलाए जाते हैं दीप
  • देव दिवाली पर देवतागण भी दीप जलाकर मनाते हैं त्योहार

Dev Diwali 2022: कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। देव दीपावली का त्योहार दिवाली के ठीक 15 दिन बाद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवतागण भी दीप जलाकर इस पर्व को मनाते हैं। इसलिए इसे ‘देव दीपावली’ के नाम से जाना जाता है। इस दिन नदी स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व होता है। इस साल कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा 08 नवंबर 2022 को है। लेकिन इस दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जिस कारण देव दीपावली का पर्व 07 नवंबर 2022 को मनाया जाएगा।

dev diwali

देव दिवाली पर कैसे करें पूजा, जानें विधि और महत्व

इस कारण दिवाली के 15 दिन मनाई जाती है देव दीपावली

देव दीपावली को लेकर कई कथाएं हैं। इनमें से एक प्रचलित कथा के अनुसार कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्त कराया था। त्रिपुरासुर के आतंक से मुक्त होने की खुशी में सभी देवताओं ने काशी में अनेकों दीप जलाए। इसी कारण हर साल कार्तिक पूर्णिमा और दिवाली के 15 दिन बाद देव दीपावली का पर्व मनाने की परंपरा है। देवताओं द्वारा मनाए जाने के कारण इसे देव दीपावली कहा जाता है।

End of Feed