अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज हनुमान जी रहेंगे इन 5 राशियों पर मेहरबान, पढ़ें 7 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 7 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इसके बारे में आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है। आज से कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 7 अक्टूबर 2025 के दिन मंगल और बुध तुला राशि में, राहु कुंभ में, शनि और चंद्रमा मीन में, गुरु मिथुन में, केतु और शुक्र सिंह में, तथा सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र का प्रथम चरण है। शनि-चंद्रमा की युति मानसिक तनाव दे सकती है, लेकिन धार्मिक कार्यों और शिव उपासना से कष्टों का शमन संभव है। आज कन्या और सिंह राशि के जातक व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे, कर्क और कन्या राशि के लोग नौकरी में नए अवसर पाएंगे, जबकि कुंभ और मीन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

चंद्रमा और शनि द्वादश भाव में व्यय को मजबूत करेंगे। धार्मिक कार्यों में धन का उपयोग होगा। आध्यात्मिक उन्नति का शुभ दिन है। छात्रों को नए अवसर मिलेंगे, लेकिन व्यवसाय में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। नेत्र विकार की संभावना है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

चंद्रमा और शनि एकादश भाव में नौकरी और व्यवसाय में सफलता के संकेत दे रहे हैं। रुके कार्य कर्क और कन्या राशि के मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे।

उपाय: चंद्रमा के द्रव्य चावल और शक्कर का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि

राशि स्वामी बुध पंचम और चंद्रमा दशम भाव में शुभाशुभ फल देंगे। व्यवसाय में नई डील से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। शनि-चंद्रमा की युति मानसिक तनाव दे सकती है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग: हरा, नीला

भाग्य प्रतिशत: 80%

कर्क राशि

भाग्य भाव में चंद्रमा धार्मिक कार्यों से उन्नति दिलाएगा। नौकरी में नए उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। पारिवारिक विवाद सुलझाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आईटी, मीडिया, और बैंकिंग क्षेत्र में लाभ होगा।

उपाय: श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

सूर्य अगली राशि में और चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी, लेकिन व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। सूर्य और गुरु नौकरी परिवर्तन के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

उपाय: श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

बुध अगली राशि में और चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में आय से प्रसन्नता होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से सूर्य और चंद्रमा की शुभता बढ़ेगी। मीडिया, आईटी, और न्यायिक सेवा में सफलता मिलेगी।

उपाय: मूंग का दान करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा, नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

शुक्र और केतु द्वादश भाव में बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। कार्यभार के कारण तनाव संभव है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और पक्षियों को दाना-पानी दें।

शुभ रंग: सफेद, हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

मंगल और बुध व्यय भाव में रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, और आईटी क्षेत्र में लाभ देंगे। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। पंचम चंद्रमा संतान को सफलता देगा।

उपाय: तिल और चावल का दान करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 9 बार पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

गुरु सप्तम और चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं। रुके कार्य पूरे होंगे। सूर्य दशम भाव में यश और सफलता दिलाएगा। आर्थिक समृद्धि के संकेत हैं। बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि

शनि और चंद्रमा तृतीय भाव में धार्मिक कार्यों में संलग्नता का संकेत दे रहे हैं। छात्रों के लिए अच्छा समय है। धन का आगमन होगा। मधुमेह और लीवर रोगी सावधानी बरतें।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 80%

कुंभ राशि

पंचम गुरु और द्वितीय शनि-चंद्रमा गोचर से कार्यों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी, हरा

भाग्य प्रतिशत: 80%

मीन राशि

शनि और चंद्रमा राशि में ही गोचर कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य और नौकरी में कुछ परेशानी हो सकती है। शुक्र रुके धन को प्राप्त करवा सकता है।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article