Daily Horoscope 28 June 2023 In Hindi, Today Horoscope: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में चित्रा नक्षत्र के तृतीय चरण में है। वहीं शुक्र-मङ्गल कर्क, केतु तुला, शनि कुम्भ, गुरु मेष, तथा सूर्य बुध एकसाथ मिथुन राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क और तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। तुला राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...
Today Horoscope 28 June 2023: आज का राशिफल
मेष
आज चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 75 %। लव लाइफ सुंदर रहेगा।
वृष
आज का दिन संघर्षमय है। व्यावसायिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। बुध व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र प्रेम में सफलता दे सकता है। भाग्य प्रतिशत-70%
मिथुन
चन्द्रमा व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। सूर्य -बुध गोचर जॉब में प्रगति का सूचक है। दशम स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी। भाग्य प्रतिशत-75%
कर्क
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का तुला गोचर आर्थिक उन्नयन देगा। आईटी व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर व गुड़ का दान करें। मङ्गल रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे। प्यार में असत्य वाणी से बचें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं। भाग्य प्रतिशत-75%
सिंह
आज चन्द्रमा का तृतीय गोचर परिवार के लिए मंगलमय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। गुड़ का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है। भाग्य प्रतिशत-65%
कन्या
चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में मङ्गल व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए श्री विष्णु मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। भाग्य प्रतिशत-75%
तुला
चन्द्रमा का इस राशि में गोचर शुभ है। सूर्य नवम गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। मित्रों का सहयोग रहेगा। भाग्य प्रतिशत-60%
वृश्चिक
आज मङ्गल व शुक्र व्यवसाय में उन्नयन देगा। कर्क व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। शुक्र लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल है। भाग्य प्रतिशत-65%
धनु
सूर्य सप्तम शुभ प्रभाव में हैं। शुक्र व शनि का अनुकूल रहना मंगलमय है। यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं। भाग्यप्रतिस्त-75%
मकर
शनि व बुध जॉब में प्रगति देगा। राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे। तिल का दान करें। भाग्यप्रतिशत-75%
कुंभ
आज का दिन राजनीति में प्रोग्रेस का है। गुरु द्वितीय रहकर व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाग्यप्रतिशत- 75%
मीन
आज चन्द्रमा अष्टम में शुभ है। इस राशि से चतुर्थ सूर्य व मेष के गुरु व्यवसाय व जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें। भाग्यप्रतिषत-70%
