Christmas 2022: घर में लगाने जा रह‍े हैं क्रिसमस ट्री, तो जान लें इसकी सही दिशा और नियम, तभी मिलेगा फायदा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 02:11 PM IST

Christmas 2022: क्रिसमस के खास मौके पर लोग अपने घर को क्रिसमस ट्री से सजाते हैं। यह देखने में बहुत प्‍यारा लगता है, लेकिन लेकिन इसका संबंध सिर्फ सजाटव तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे वास्तु शास्‍त्र भी जुड़ा है। वास्तु के अनुसार घर में क्रिसमस ट्री लगाने से सकारात्मकता आती है। क्रिसमस ट्री लगाते समय नियम और दिशा का ध्‍यान रखना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री लगाना होता है शुभ
  • जाने क्या है क्रिसमस ट्री की सही दिशा
  • क्रिसमस ट्री पर रेड कलर की लाइट लगाएं

Christmas 2022 Tree: क्रिसमस के त्योहार में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ईसा मसीह यानी यीशु के जन्मदिवस के उपलक्ष्‍य में 25 दिसंबर को मनाये जाने वाले क्रिसमस डे को भारत में भी धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के दिन लोग अपने घरों को दिवाली की तरह खूब सजाते हैं। साथ ही घर पर क्रिसमस ट्री भी स्‍थापित करते हैं। क्रिसमस पर सबसे अधिक महत्‍व क्रिसमस ट्री का ही होता है। यह क्रिसमस ट्री सिर्फ सजावट तक ही सीमित नहीं होता है, बल्कि इसके साथ घर की पॉजिटिविटी भी जुड़ी होती है। इसलिए घर में क्रिसमस ट्री लगाते समय दिशा व स्थान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में क्रिसमस ट्री लगाने से जुड़े नियमों के बारे में बताया गया है। आइये जानते हैं क्रिसमस ट्री को घर में कैसे लगाएं।

Christmas 2022.

क्रिसमस ट्री को लगाते समय ऐसे रखें दिशा और नियम का ध्‍यान

- वास्तु शास्त्र के मुताबिक क्रिसमस ट्री को घर के उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। लेकिन किसी वजह से अगर इस दिशा में आप क्रिसमस ट्री नहीं रख पाते हैं, तो उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में भी इसे लगा सकते हैं।

End of Feed