Chhath Puja 2024 Date, Puja Timings: आज नहाय खाय के साथ हुई चैती छठ की शुरुआत, जानें खरना पूजा, संध्या अर्घ्य की तिथि और शुभ मुहूर्त

Chhath Puja 2024 Date, Time, Puja Muhurat Kab Ka Hai in Bihar: आज से नहाए खाए के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ की शुरुआत हो गई है। ऐसे में आइये जानते हैं कि इस साल छठ व्रत के दौरान नहाय खाय, खरना और अर्घ्य की डेट, समय और शुभ मुहूर्त क्या है।

Chhath Puja 2024 Date, Time, Puja Muhurat Kab Ka Hai in Bihar: सनातन धर्म में छठ महापर्व का बड़ा विशेष महत्व है। कहते हैं कि छठ मईया से पूरी आस्था से जो मांगो वो मिलता ही है। छठ एकलौता ऐसा पर्व है जिसमें डूबते हुए सूर्यदेव की भी पूजा होती है। ये दिखाता है कि जिसका अंत है, उसका उदय भी होगा। साल में दो बार छठ का पर्व मनाया जाता है। पहला चैत्र मास में और दूसरा कार्तिक मास में। यूपी-बिहार में जिसतरह से कार्तिक मास की छठ में धूम देखने को मिलती है ठीक वैसे ही चैती छठ को भी बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। आज यानी 12 अप्रैल के साथ ही छठ त्योहार की शुरुआत हो गई है। इस महापर्व का समापन 15 अप्रैल को होगा। ऐसे में आज हम हिंदू पंचाग के अनुसार चैती छठ में नहाए खाए, खरना और अर्घ्य की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में आपको बताते हैं।

Chaiti Chhath Puja 2024 Timing, Shubh Muhurat, Date, Calender

चैती छठ की डेट कैलेंडर-

चैत्र मास में आने वाले चैती छठ पर्व की शुरुआत 12 अप्रैल 2024 को नहाय खास के साथ होगी और 15 अप्रैल को सूर्य अर्घ्य के साथ इसका समापन होगा।

चैती छठ का पहला दिन12 अप्रैल 2024नहाय खाय
चैती छठ का दूसरा दिन13 अप्रैल 2024खरना पूजा
चैती छठ का तीसरा दिन14 अप्रैल 2024संध्या अर्घ्य
चैती छठ अंतिम दिन 15 अप्रैल 2024उगते सूर्य को अर्घ्य

End of Feed