Chhath Puja Vidhi, Arghya Time 2022: छठ पूजा सामग्री और पूजा विधि स्टेप बाय स्टेप यहां देखें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 03:39 PM IST

Chhath Puja 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri: छठ पर्व का तीसरा दिन सबसे खास होता है। इसी दिन 36 घंटों का निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दिन डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है।

Chhath Puja 2022 Samagri, Puja Vidhi, Muhurat: छठ महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो चुकी है। ये त्योहार 4 दिनों तक मनाया जाता है लेकिन इसका तीसरा दिन सबसे खास माना जाता है। ये दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को पड़ता है। इस बार ये तिथि 30 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रही है। इस तिथि को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्रती 36 घंटों का निर्जला व्रत रखते हैं और शाम को डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। जानिए छठ पूजा की सामग्री लिस्ट और पूजा विधि सबकुछ यहां।

chhath puja vidhi

Chhath Puja Vidhi, Muhurat: छठ पूजा विधि और मुहूर्त

छठ पूजा 2022 संध्या अर्घ्य मुहूर्त (Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya Muhurat)

छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। 30 अक्टूबर को सूर्य को अर्घ्य देने का समय शाम 5 बजकर 38 मिनट का है। बेहतर होगा इससे पहले ही आप घाट पहुच जाएं।

End of Feed