Chaturmas 2026 Date: 2026 में चातुर्मास कब से शुरू होगा, जानें चतुर्मास के 4 महीने कौन से होते हैं जिनमें नहीं होते शुभ काम

Chaturmas 2026 Date: जानें चातुर्मास 2026 में कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा। चातुर्मास में कौन से चार महीने शामिल होते हैं। किस वजह से इस दौरान विवाह और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते।

Chaturmas 2026 Date: हिंदू पंचांग में चातुर्मास के चार महीने सिर्फ पूजा-पाठ का समय नहीं होते, बल्कि जीवन की रफ्तार थोड़ी धीमी करके भक्ति, संयम और आत्मचिंतन करने का भी अवसर माने जाते हैं। इसी दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार भी आते हैं। वहीं विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2026 में चातुर्मास कब से शुरू होगा और आखिर इन चार महीनों में ऐसा क्या खास होता है, तो यहां पूरी जानकारी पढ़िए।

chaturmas 2026 start date, chaturmas , chaturmas kya h

चातुर्मास 2026 कब से कब तक है (AI Image)

2026 में चातुर्मास कब से शुरू होगा

Chaturmas 2026 start date: साल 2026 में चातुर्मास की शुरुआत 25 जुलाई, शनिवार से होगी। इस दिन देवशयनी एकादशी है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद लगभग चार महीने तक मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

End of Feed