अध्यात्म

Chaturmas 2024: चातुर्मास के दौरान इन 4 राशि वालों पर बरसेगी विष्णु जी की कृपा, हर काम में दिलाएंगे सफलता

Chaturmas 2024: जल्द ही चातुर्मास की शुरुआत होने वाली है। चातुर्मास पूरे चार महीने के लिए होता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किये जाते हैं। इस साल का चातुर्मास कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। ऐसे में आइए जानें ये चातुर्मास किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ।

Image

Chaturmas 2024

Chaturmas 2024: हिंदू धर्म में चातुर्मास को बहुत ही खास माना जाता है। इसके दौरान भगवान विष्णु चार महीने के लिए पाताल लोक में विश्राम करने के लिए चले जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी चातुर्मास को विशेष माना गया है। पंचांग के अनुसार चातुर्मास की शुरुआत हर साल आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी के तिथि से होती है। इस एकादशी के देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल देवशयनी एकादशी 17 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये चातुर्मास कुछ राशि वालों के लिए ये चातुर्मास बहुत ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं चातुर्मास के समय में किन राशि वालों को मिलेगा भरपूर लाभ।

इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए ये चातुर्मास बहुत ही शुभ साबित होगा। इस चार महीने में आपको धन संबंधी लाभ होंगे। इसके साथ ही आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकती है। चातुर्मास के समय में आपको बिजनेस में भरपूर फायदा देखने को मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। सारे रूके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक के लिए चातुर्मास शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस समय आप भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसने वाली है। आपके जीवन में सुख, समृद्धि आएगी। इसके साथ ही अभी जो भी समस्या चल रही है वो सब समाप्त हो जाएगी। सारे बिगड़े काम पूरे होंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है। बिजनेस करने वालों के लिए ये समय बहुत ही अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए चातुर्मास बहुत खास रहने वाला है। इस चार महीने में आपका रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लव मैरिज करने वालों के लिए अच्छा मौका रहेगा। जिन लोगों की विवाह की बात चल रही है। उन लोगों की शादी पक्की हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए चातुर्मास शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस समय में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार कर रहे लोगों को मुनाफा हो सकता है। किसी नई बिजनेस डील की वजह से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article