Chandra Ketu Grahan Yoga: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं, सोच-विचार और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, जबकि केतु को रहस्य, आध्यात्म, अचानक होने वाले बदलाव और वैराग्य का ग्रह माना जाता है। जब चंद्रमा और केतु एक ही राशि में आ जाते हैं तो ज्योतिष में इसे ग्रहण योग कहा जाता है। 19 जून 2026 की सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सिंह राशि में पहले से केतु मौजूद हैं, ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से ग्रहण योग का निर्माण हुआ है। यह योग सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव डाल सकता है। कुछ लोगों के लिए यह समय आत्मचिंतन, नई सोच और आध्यात्मिक प्रगति का रहेगा, वहीं कुछ राशियों को मानसिक तनाव और निर्णय लेने में सावधानी बरतनी होगी। जानें 5 राशियां जिनके जीवन में ये योग (Chandra Ketu Yuti Effects) परेशानी लाएगा।
चंद्रमा-केतु का ग्रहण योग
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। घर में किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
उपाय- सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और सफेद वस्तुओं का दान करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जीवन में बड़े बदलाव को तैयार हो जाएं ये 4 राशियां, देवगुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर चमकाएगा भाग्य
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा-केतु की युति आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव ला सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार के लोगों से मनमुटाव की स्थिति से बचें। निवेश करते समय पूरी जांच-पड़ताल करें।
उपाय- माता लक्ष्मी की पूजा करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
सिंह राशि
सिंह राशि में ही चंद्रमा और केतु की युति बनने जा रही है, इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका प्रभाव ज्यादा रहेगा। मन में असमंजस की स्थिति बन सकती है। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। हालांकि यह समय आत्मचिंतन और अपनी कमियों को दूर करने का भी है।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह योग अचानक बदलाव लेकर आ सकता है। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी भी तरह के विवाद से बचें। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत होगी।
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें और काले तिल का दान करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बड़ी सफलता पाने को तैयार रहें ये 5 राशियां, राजा संग देवगुरु बनाएंगे द्विद्वादश योग
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा-केतु की युति रिश्तों को प्रभावित कर सकती है। जीवनसाथी या साझेदारी के मामलों में गलतफहमी से बचें। बिजनेस में किसी भी समझौते को ध्यान से पढ़कर करें।
उपाय- शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।
