साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में भी देगा दिखाई, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, धन और तरक्की के योग

Chandra Grahan 2025 Date: साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। ज्योतिष अनुसार इस खगोलीय घटना का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण अत्यंत ही शुभ साबित होगा।

Chandra Grahan 2025 Date: धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। यही वजह है कि इस दौरान पूजा-पाठ और किसी भी शुभ कार्य को वर्जित माना जाता है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण काल का समय आत्मचिंतन, साधना और मंत्र जाप के लिए उत्तम होता है। 7 सितंबर को साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। जानिए इस ग्रहण से किन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा 2025 (Second Chandra Grahan 2025 Date And Time)

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। यह ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर को सुबह 1:26 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा।

End of Feed