Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद क्या करें, यहां जानें सारी जानकारी

Chandra Grahan 2023: इस बार का चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगने वाला है। यह घटना धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी गयी है। इस समय कुछ काम करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं ग्रहण समाप्त होने के बार क्या करना चाहिए।

Chandra Grahan 2023: आज रात 28 तारीख खत्म होते ही चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि में लगेगा। इस घटना का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही बड़ा महत्व है। आज शरद पूर्णिमा भी है। ऐसे में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। दरअसल, 30 साल बाद शरद पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण लगेगा। यह सुबह 1:05 बजे शुरू होता है और 2:22 बजे समाप्त होगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को लेकर कई मान्यताएं हैं। चंद्र ग्रहण के समय कुछ कामों को करने के लिए मना किया जाता है। ग्रहण के समाप्त होने पर कुछ कामों को करना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं ग्रहण के समाप्त होने पर क्या करना चाहिए।

Chandr Grahan

Chandr Grahan

ग्रहण समाप्त होने पर करें ये काम

एक बार ग्रहण समाप्त होने के बाद, अपने घर की सफाई शुरू करें। ऐसा माना जाता है कि इससे ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

End of Feed