LIVE

साल का पहला चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए तुरंत कर लें ये काम

साल का पहला चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए तुरंत कर लें ये काम

साल का पहला चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए तुरंत कर लें ये काम

आज उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) की शुरुआत रात करीब 8 बजकर 45 मिनट से हुई थी और समाप्ति देर रात 1 बजे हो गई है। चंद्र ग्रहण नई दिल्ली, नोएडा, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, मुंबई देश के तमाम बड़े शहरों से दिखाई देगा। हालांकि उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Ka Time Kya Hai) होने की वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण पर बुध, सूर्य, गुरु और राहु चतुर्गही योग का निर्माण करेंगे। जिसका मेष, धनु और सिंह राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Lunar Eclipse 2023 Live Update

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के अलावा एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप में दिखाई देगा। बता दें भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। जैसे यहां ग्रहण काल में कुछ भी खाने-पीने की मनाही होती है। ग्रहण के समय सोने से भी बचना चाहिए। कई मंदिरों के कपाट भी ग्रहण काल में बंद कर दिये जाते हैं। ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए इस दौरान भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। अब जानिए 5 मई 2023 चंद्र ग्रहण की पूरी डिटेल...

MAY 06, 2023 00:48 IST

Chandra Grahan Kab Khatam Hoga: चंद्र ग्रहण कब खत्म होगा

Chandra Grahan Kab Khatam Hoga: चंद्र ग्रहण कब खत्म होगा
चंद्र ग्रहण रात 1 बजे खत्म हो जाएगा। ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल जरूर छिड़क लें।
MAY 06, 2023 00:06 IST

Chandra Grahan 2023 Photo: कुछ ऐसा दिखाई दिया साल का पहला चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2023 Photo: कुछ ऐसा दिखाई दिया साल का पहला चंद्र ग्रहण
Chandra Grahan 2023 Live
MAY 05, 2023 23:27 IST

Lunar Eclipse Do's And Don'ts: (चंद्र ग्रहण के दौरान इन कार्यों को बिल्कुल भी न करें)

Lunar Eclipse Do's And Don'ts: (चंद्र ग्रहण के दौरान इन कार्यों को बिल्कुल भी न करें)
चंद्र ग्रहण के समाप्त होने तक कोई भी शुभ काम नहीं करने चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन खाना और पकाना दोनों ही मना होता है। चंद्र ग्रहण के समय शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। ग्रहण के समय मूर्ति पूजा भी नहीं करनी चाहिए।
MAY 05, 2023 23:20 IST

Live Lunar Eclipse Today 2023: चंद्र ग्रहण 2023 लाइव यहां देखें

MAY 05, 2023 22:41 IST

Chandra Grahan 2023 Live: 5 मई 2023 चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2023 Live: 5 मई 2023 चंद्र ग्रहण
Chandra Grahan 2023 Live
MAY 05, 2023 22:13 IST

What To During Chandra Grahan 2023 (चंद्र ग्रहण के समय क्या करें)

  • चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए मन ही मन भगवान की अराधना करनी चाहिए।
  • अपने ईष्ट देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद तुरंत स्नान कर लेना चाहिए।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
  • ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, राम रक्षा स्तोत्र आदि का पाठ करना शुभ होता है।
  • ग्रहण शुरू होने से पहले गर्भवती स्त्रियों को अपने उदर पर गेरू से स्वास्तिक बनाना चाहिए।
  • ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही कुशा और तुलसीदल सभी भोज्य तथा पेय सामग्री में डाल दें।
MAY 05, 2023 21:52 IST

Chandra Grahan Me Pani Pi Sakte Hai: चंद्र ग्रहण में पानी पी सकते हैं

जी हां, चंद्र ग्रहण में पानी पी सकते हैं। बस कुछ भी भारी खाने से बचें।
MAY 05, 2023 21:06 IST

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

तेल मालिश करना, जल ग्रहण करना, मल-मूत्र विसर्जन, बालों में कन्घा करना, मञ्जन-दातुन करना तथा यौन गतिविधियों में लिप्त होना ग्रहण काल में प्रतिबन्धित माना जाता है।
MAY 05, 2023 19:28 IST

चंद्र ग्रहण 2023 का समय

चंद्र ग्रहण 2023 का समय: उपच्छाया चंद्र ग्रहण की शुरुआत 5 मई की रात 8 बजकर 45 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति रात 1 बजे के करीब होगी। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 15 मिनट की होगी।
MAY 05, 2023 19:10 IST

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण भारत में कहां दिखेगा

चंद्र ग्रहण भारत के इन शहरों नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
MAY 05, 2023 18:33 IST

Chanting Mantras On Chandra Grahan 2023 (चंद्र ग्रहण 2023 पर करें इन मंत्रों का जाप):

-ॐ सों सोमाय नमः।
- ॐ चं चंद्रमस्यै नम:।
- ॐ ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:।
- ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:।
- ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः।
- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।
- ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।
MAY 05, 2023 18:13 IST

Todays Chandra Grahan Time: आज कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण

आज रात 8 बजकर 45 मिनट से चंद्र ग्रहण लग जाएगा। चंद्र ग्रहण 4 घंटे 18 मिनट तक रहेगा।
MAY 05, 2023 17:46 IST

Chandra Grahan 2023 Kaha Kaha Dikhega: चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा

साल का पहला चंद्र ग्रहण एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, अटलान्टिक महासागर एवं अन्टार्कटिका से दिखाई देगा।
MAY 05, 2023 17:34 IST

Chandra Grahan 2023 Time In Mumbai: मुंबई में कुछ ही देर में लग जाएगा ग्रहण

मुंबई में चंद्र ग्रहण रात साढ़े 8 बजे से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति रात 1 बजे होगी।
MAY 05, 2023 17:31 IST

Today Chandra Grahan Time Delhi: चंद्र ग्रहण दिल्ली में कुछ ही देर में होगा शुरू

चंद्र ग्रहण 8.45 बजे से शुरू होगा। ग्रहण काल में खाना खाने और बनाने से बचें।
MAY 05, 2023 17:00 IST

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण 2023 किस शहर में कब दिखाई देगा

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण 2023 किस शहर में कब दिखाई देगा
Chandra Grahan 2023 Time: साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई की रात 8:45 से रात 1 बजे तक रहेगा
MAY 05, 2023 16:49 IST

Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Na Kare: चंद्र ग्रहण में गर्भवती क्या न करें

गर्भवती स्त्रियों को ग्रहणकाल में उठने और बैठने में सावधानी बरतनी चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान हाथ या पैर मोड़कर नहीं बैठना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं गहने या धातु से बनी किसी भी वस्तु का इस्तेमाल न करें।
गर्भवती स्त्रियां ग्रहण के समय सोने से बचें।
गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए।
ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं को खाने-पीने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
MAY 05, 2023 16:08 IST

Chandra Grahan 2023 Time In India: अब से कुछ ही घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2023 Time In India: अब से कुछ ही घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण
आज भारत के लोग उपच्छाया चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। रात होते ही इस अद्भुत घटना का दीदार हो सकेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई की रात 8.45 से रात 1 बजे तक रहेगा।
MAY 05, 2023 15:44 IST

पूर्णिमा पर ही क्यों लगता है चंद्र ग्रहण? Why Chandra Grahan Occurs On Purnima

पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए जब भी चंद्रमा पृथ्‍वी की छाया में प्रवेश करता है, तो वो दिन पूर्णिमा का ही होता है। बात चंद्र ग्रहण की करें तो यह तभी संभव है जब सूर्य, पृथ्‍वी और चंद्रमा एक सीध में हों। ज्यामितीय प्रतिबन्ध के कारण, ये केवल पूर्णिमा के दिन ही संभव है। इसलिए चंद्र ग्रहण हर बार पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है।
MAY 05, 2023 15:27 IST

भारत में चंद्र ग्रहण कब है? (Lunar Eclipse 2023 Time In India)

भारत में चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से दिखना शुरू होगा और इसकी समाप्ति 1 बजे होगी। सूतक काल लग चुका है।