Chandra Grahan 2022 Time City Wise: नई दिल्ली, पटना, नोएडा, मुंबई, लखनऊ सभी जगह चंद्र ग्रहण हुआ खत्म

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 8, 2022, 06:33 PM IST

Chandra Grahan Lunar Eclipse 2022 Time in Delhi, Ghaziabad, Uttar Pradesh, Bihar, Hyderabad, Haryana, other cities: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा है। देश के सभी शहरों में ग्रहण लगने के टाइम में कुछ अंतर रहेगा। यहां जानें किस शहर में कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण?

KEY HIGHLIGHTS
  • साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहा है
  • भारत के पूर्वी हिस्से में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा बाकी जगह पर आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए

Chandra Grahan 2022 Time in Delhi, Noida, Ghaziabad, Uttar Pradesh, Bihar: साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण एक बड़ी खगोलीय घटना है जो धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं मानी जाती है। इस दौरान पूजा-पाठ या किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने पर रोक लग जाती है। चंद्र ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाता है। 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। जानिए नई दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, जयपुर, पुणे, मेरठ, जम्मू समेत देश के अन्य शहरों में ग्रहण लगने का क्या रहेगा समय।

chandra grahan 2022

Chandra Grahan 2022 City-wise Timings: नई दिल्ली, नोएडा, कानपुर, जम्मू समेत देश के सभी शहरों में ग्रहण लगने का समय

Chandra Grahan Or Lunar Eclipse 2022 Time Today

शहरचंद्र ग्रहण शुरूचंद्र ग्रहण खत्म
रांचीशाम 5:07 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
पटनाशाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नई दिल्लीशाम 5:32 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
कोलकाताशाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक
मुंबईशाम 6:05 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
रायपुरशाम 5:25 बजे से शाम 6:18 बजे तक
भुवनेश्वर शाम 5:10 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
जयपुरशाम 5:41 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
जोधपुरशाम 5:53 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
ईटानगरशाम 4:28 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
गुवाहटीशाम 4:37 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
विशाखापट्टनमशाम 5:24 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
गंगटोकशाम 4:48 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
प्रयागराजशाम 5:18 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
कानपुरशाम 5:23 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
हरिद्वारशाम 5:26 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
धर्मशालाशाम 5:30 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
चंडीगढ़शाम 5:31 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नागपुरशाम 5:36 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
भोपालशाम 5:40 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
चेन्नईशाम 5:42 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
हैदराबादशाम 5:44 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
बेंगलुरुशाम 5.53 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
नासिकशाम 5:55 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
अहमदाबादशाम 6:00 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
सूरतशाम 6:02 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
जामनगरशाम 6:11 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
उज्जैनशाम 5:47 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
पुणेशाम 6:01 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
तिरुवनन्तपुरमशाम 6:02 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
पणजीशाम 6:06 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जम्मूशाम 5:35 बजे सेशाम 6:18 बजे तक
लुधियानाशाम 05:34 बजे सेशाम 06:18 बजे तक
नोएडाशाम 05:32 बजे सेशाम 06:18 बजे तक
ग्रेटर नोएडाशाम 05:31 बजे सेशाम 06:18 बजे तक
मेरठशाम 05:30 बजे सेशाम 06:18 बजे तक
लखनऊशाम 05:20 बजे सेशाम 06:18 बजे तक
वाराणसीशाम 05:18 बजे सेशाम 06:18 बजे तक
पठानकोटशाम 05:33 बजे सेशाम 06:18 बजे तक
सिलीगुड़ीशाम 04:50 बजे सेशाम 06:18 बजे तक
देहरादूनशाम 05:26 बजे सेशाम 06:18 बजे तक
शिमलाशाम 05:29 बजे सेशाम 06:18 बजे तक
मुम्बईशाम 06:05 बजे सेशाम 06:18 बजे तक
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें: धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते। साथ ही ग्रहण काल में भोजन न तो पकाया जाता है और न ही खाया जाता है। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

End of Feed