26 या 27 मार्च, चैत्र नवरात्रि 2026 में कन्या पूजन कब है? नोट कर लें सही तारीख और कन्या खिलाने का शुभ मुहूर्त

Kanya Pujan Date In March 2026 (नवरात्रि कन्या पूजन कब है): कुछ लोग अष्टमी को कन्या पूजन करते हैं तो कुछ नवमी पर कन्या भोज करते हैं। इस साल मार्च के महीने में कन्या पूजन कब होगा, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां कन्या पूजन की तारीख के साथ- साथ कन्या खिलाने के शुभ मुहूर्त के बारे में भी बताया गया है।

Kanya Pujan Date In March 2026 (नवरात्रि कन्या पूजन कब है): चैत्र नवरात्रि के शुभ दिन चल रहे हैं। नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, और कन्या पूजन को इन नौ देवियों का जीवंत रूप मानकर किया जाता है कन्याओं की पूजा और उन्हें भोजन खिलाने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। तो इस साल मार्च के महीने में कन्या पूजन कब और किस दिन होगा, इसके बारे में आप यहां से जान सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि कन्या पूजन 2026 तारीख और शुभ मुहूर्त (pc: pinterest)

चैत्र नवरात्रि 2026 कन्या पूजन डेट-

इस साल कन्या पूजन 26 मार्च 2026 को किया जाएगा। अष्टमी पूजने वाले भी इसी दिन कन्याओं को पूजेंगे तो वहीं नवमी वाले भी इसी दिन कन्या पूजन करेंगे। वहीं जो लोग 27 मार्च 2026 को नवमी मनाएंगे वो कन्या पूजन भी 27 तारीख को ही करेंगे।

End of Feed