Chaitra Navratri 2024 Day 9 Maa Siddhidatri Aarti, Mantra: आज चैत्र नवरात्रि का नौवां यानी आखिरी दिन है। इस दिन नवरात्रि पर्व का समापन भी हो जाएगा। नवरात्रि के इस आखिरी दिन पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यताओं अनुसार मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी कष्ट दर हो जाते हैं। मां सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली देवी मानी जाती है। ऐसे में इन्हें अगर प्रसन्न करना चाहते हैं तो इनकी आरती जरूर करें। साथ ही मंत्रों का जाप भी करें। यहां देखें मां सिद्धिदात्री की आरती और मंत्र।
Chaitra Navratri 2024 Day 9 Aarti, Mantra
सिद्धिदात्री माता आरती लिरिक्स (Maa Siddhidatri Aarti Lyrics in Hindi)
- जय सिद्धिदात्री माँ तू सिद्धि की दाता। तु भक्तों की रक्षक तू दासों की माता॥
- तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि। तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि॥
- कठिन काम सिद्ध करती हो तुम। जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम॥
- तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है। तू जगदम्बें दाती तू सर्व सिद्धि है॥
- रविवार को तेरा सुमिरन करे जो। तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो॥
- तू सब काज उसके करती है पूरे। कभी काम उसके रहे ना अधूरे॥
- तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया। रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया॥
- सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली। जो है तेरे दर का ही अम्बें सवाली॥
- हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा। महा नंदा मंदिर में है वास तेरा॥
- मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता। भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता॥
मां सिद्धिदात्री के मंत्र (Maa Siddhidatri Mantra)
- ॐ सिद्धिदात्र्यै नमः
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ सिद्धिदात्री देव्यै नमः
- ॐ जयन्ती मां सिद्धिदात्री देवी
- या देवी सर्वभूतेषु सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै इति..
