Chaitra Navratri 2023: नाव पर सवार होकर आ रही हैं मां अंबे, इन 4 राशि वालों की नैया लगाएंगी पार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 10, 2023, 10:42 AM IST

Chaitra Navratri 2023 Start And End Date: चैत्र नवरात्रि इस साल 22 मार्च से शुरू हो रही है। ज्योतिष अनुसार इस नवरात्रि मां दुर्गा 4 राशियों पर मेहरबान रहने वाली है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • चैत्र नवरात्रि 2023, 22 मार्च से 31 मार्च तक रहेंगी
  • इस बार मां अंबे नाव पर सवार होकर आ रही है
  • मां अंबे का इस सवारी पर आना बेहद शुभ माना जाता है

Chaitra Navratri 2023 Dates: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व सनातन धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। ये पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है। कई राज्यों में इसे गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि से होती है। इस दिन घटस्थापना (Ghatasthapana) की जाती है। साथ ही इसी दिन से हिंदू नववर्ष (Hindu New Year) की शुरुआत भी हो जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा (Maa Durga) के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा होती है।

chaitra navratri 2023 (2)

Chaitra Navratri 2023 Date And Muhurat: चैत्र नवरात्रि कब से होंगी शुरू, जानें किन राशियों पर मां अंबे की बरसेगी कृपा

इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। इस दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना (Kalash Sthapana) की जाएगी। इस बार मां की सवारी नाव रहेगी। धार्मिक मान्यताओं अनुसार मां का नाव पर सवार होकर आना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। जानिए नाव पर सवार होकर आ रही मां अंबे किन राशियों की नैया लगाएंगी पार।

End of Feed