Chaitra Month 2023 Chhath Puja (चैती छठ 2023 कब है): सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पूजा काफी लोकप्रिय है। यह साल में दो बार आता है- एक चैत्र मास में और दूसरा कार्तिक मास में। चैत्र मास (Chaitra Month 2023 Date) में आने वाले छठ पर्व को चैती छठ के नाम से भी जानते हैं। पंचांग के अनुसार, यह चैत्र मास (Chaitra Maas) के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह चार दिनों का एक महान पर्व है जहां पहले दिन की शुरुआत नहाए खाए से होती है। वहीं, पारण के साथ इस पावन पर्व का समापन होता है। तो चलिए जानते हैं साल 2023 में कब होगी चैती छठ पूजा (Chaithi Chhath Puja 2023 Date) की शुरुआत और कब होगा पारण।
Chaithi Chhath Puja 2023 Date in India
Chaitra Chhath Puja 2023 Date in Bihar
चैती छठ 2023 का पर्व 25 मार्च से 28 मार्च के बीच मनाया जाएगा। चैती छठ 2023 नहाय खाय की डेट 25 मार्च है। चैती छठ 2023 में खरना 26 मार्च को होगा। चैती छठ 2023 पर संध्या अर्घ्य 27 मार्च को दिया जाएगा। चैती छठ 2023 का सुबह का अर्घ्य और पारण 28 मार्च को होगा।Chaitra Chhath Puja 2023 Date, Calendar
| चैती छठ 2023 नहाय खाय डेट | 25 मार्च 2023, शनिवार |
| चैती छठ 2023 खरना डेट | 26 मार्च 2023, रविवार |
| चैती छठ 2023 संध्या अर्घ्य | 27 मार्च 2023, सोमवार |
| चैती छठ 2023 अर्घ्य, पारण डेट | 28 मार्च 2023, मंगलवार |
चैती छठ क्यों मनाया जाता है
छठ पूजा में 36 घंटे का निर्जला उपवास होता है। इस दिन व्रत रख भगवान सूर्यदेव की आराधना करने से संतान की आयु लम्बी होती है। इसके अलावा परिवार में सुख, समृद्धि और शांति आती है। महिलाएं ये कठिन व्रत अपने बच्चों की सफलता और उनकी सुरक्षा के लिए रखती हैं। छठ पूजा में भगवान सूर्य देव की पूजा का विधान है। संध्या अर्घ्य के दिन भगवान सूर्य को अस्त होते हुए अर्घ्य दिया जाता है। वहीं, अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
