Budhwa Mangal 2023: बुढ़वा मंगल 2023 कब है, रामायण से कैसे जुड़ा है ये, क्यों होती है इस दिन खास हनुमान पूजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: मेधा चावला
  • Updated Apr 11, 2023, 12:25 PM IST

Budhwa Mangal 2023 Date (बुढ़वा मंगल 2023 में कब है): बुढ़वा मंगल का विशेष महत्व माना जाता है। यह हनुमान जी की पूजा अर्चना करने और मनोकामना पूर्ति का खास दिन माना गया है और इसकी कहानी रामायण काल से जुड़ी मानी जाती है। जानिए बुढ़वा मंगल कब है 2023 में।

Budhwa Mangal 2023 Date (बुढ़वा मंगल 2023 में कब है): बुढ़वा मंगल हनुमान जी को समर्पित हिंदू धर्म का विशेष दिन है। इसे बड़ा मंगल (Bada Mangal 2023) के नाम से भी जाना जाता है। बुढ़वा मंगलवार प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास में मनाया जाता है। दरअसल, इस खास दिन पर बजरंगबली के वृद्धि स्वरुप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधि अनुसार पूजा करने से व्यक्ति को हर संकट से छुटकारा मिलता है। जीवन में खुशहाली आती है। यहां देखें बुढ़वा मंगल कब है 2023 में और बुढ़वा मंगल का क्या महत्व है।

Budhwa Mangal 2023 Date,Budhwa Mangal 2023 Mein kab hai

Budhwa Mangal 2023 Date: बुढ़वा मंगल 2023 में कब है

Budhwa Mangal Kab Hai 2023

वैसे तो ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी मंगलवार को बुढ़वा मंगल कहते हैं। इस महीने का पहला बुढ़वा मंगल इस बार 9 मई 2023 को है। इस दिन भगवान हनुमान के वृद्ध स्वरूप की पूजा का विधान है। इसी वजह से इसे बुढ़वा मंगल कहा जाता है।

End of Feed