Budh Uday 2023: 10 मई 2023 को बुध का मेष राशि में उदय होने जा रहा है। बुध के उदय होते ही कई राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। बुध के उदित होने का प्रभाव मुख्य रूप से 4 राशियों की लव लाइफ और प्रोफेशन लाइफ पर पड़ेगा। नवग्रहों में बुध सबसे छोटे और तेज गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। ये सूर्य के सबसे निकट स्थित हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, ज्ञान, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। कुंडली में बुध की मजबूत स्थिति व्यक्ति को प्रसिद्धि और सफलता दिलाती है। जानिए बुध के गोचर होने से किन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।
Budh Uday 2023: बुध 10 मई 2023 को मेष राशि में उदित होने जा रहे हैं
बुध का मेष राशि में उदय: इन 4 राशियों के अच्छे दिन हो जाएंगे शुरू
मिथुन राशि
बुध का उदय होना मिथुन जातकों के लिए शुभ साबित होगा। इस राशि के लोगों की सारी इच्छाएं पूरी होंगी। खूब लाभ प्राप्त होगा। हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने में आप सफल रहेंगे। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रमोशन के प्रबल आसार हैं।
सिंह राशि
बुध का उदय होना सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। व्यापार का विस्तार करने में आप सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलेगी। विदेश यात्रा के आसार हैं। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बुध का उदय होना शानदार रहेगा। करियर में वृ्द्धि होगी। बिजनेस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपको प्रयासों में सफलता हासिल होगी। जोखिम भरे कार्यों से भी खूब धन प्राप्त होने के आसार हैं।
मीन राशि
बुध का मेष राशि में उदय होना आपके लिए भी शुभ साबित होगा। करियर और आर्थिक जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। अगर कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी।
