Budh Transit October 2022: भाई दूज पर बुध ने तुला राशि में किया प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा पैसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 08:15 AM IST

Mercury Transit October 2022: भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन बुध तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जानिए ये गोचर किनके लिए शुभ रहेगा।

Budh Gochar October 2022: 26 अक्टूबर 2022 को भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर बुध शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। फिर इस राशि में बुध देव 13 नवंबर तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है वो लोग व्यापार, वकालत और वाणिज्य में सफलता प्राप्त करते हैं। इनका संचार कौशल काफी अच्छा होता है। जानिए बुध का ये गोचर किन 4 राशियों को सफलता दिलाने का काम करेगा।

budh gochar 2022

बुध कन्या से तुला राशि में करेंगे प्रवेश

बुध का तुला राशि में गोचर: तिथि और समय

बुध 26 अक्टूबर 2022 बुधवार को दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर अपने मित्र शुक्र ग्रह की राशि तुला में प्रवेश करेंगे जहां ये 13 नवंबर 2022 शनिवार को रात 9 बजकर 06 मिनट तक रहेंगे।

End of Feed