अध्यात्म

Budh Gochar 2024: जुलाई के महीने में बुध करेंगे गोचर, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहों के चाल बदलने का प्रभाव सारी राशियों पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशि वालों को अधिक फायदा होगा।

Image

Budh Gochar 2024

Budh Gochar 2024: बुद्ध और विवेक के कारण बुद्ध देव जुलाई के महीने में अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। बुध इस समय कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं 19 जुलाई 2024 को रात 8 बजकर 46 मिनट पर बुध देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के चाल बदलने का असर हर राशि पर पड़ेगा। बुध के गोचर से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो वहीं कुछ राशि के जातक को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

मेष राशि के जातक को बुध के गोचर से लाभ मिलेगा। इस समय में आपको धन का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही बिजनेस करने वाले लोगों को कारोबार में लाभ मिलेगा। इनकम में वृद्धि हो सकती है। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। करियर में लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि

इस समय में बुद्ध कर्क राशि में विराजमान हैं। बुद्ध के सिंह राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि वालों को धन की वृद्धि हो सकती है। बुध के गोचर के दौरान निवेश करने से फायदा होगा। छात्र के लिए भी समय करियर के अनुकूल रहेगा। धन का आगमन हो सकता है।

तुला राशि

बुध गोचर से तुला राशि के जातक को कारोबार में लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। इसके साथ ही बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। बुध गोचर के समय में आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशी आ सकती है। जीवनसाथ के साथ अच्छा समय बितेगा।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article