सफलता चूमेगी इन 5 राशि वालों के कदम, बुध के अपने नक्षत्र में जाने से हो जाएगी बल्ले-बल्ले

Budh Ashlesha Nakshatra Gochar 2026: आने वाले 16 अगस्त को बुध अपने ही नक्षत्र अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान वे कर्क राशि में रहेंगे। यह गोचर कई राशि वालों के लिए काफी शुभ रहेगा।

Budh Ashlesha Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध 16 अगस्त 2026 की सुबह 2 बजकर 19 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बुध इस समय कर्क राशि में रहेंगे और अश्लेषा भी कर्क राशि में स्थित नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं बुध हैं। ऐसे में बुध का अश्लेषा में प्रवेश सामान्य नक्षत्र परिवर्तन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। बुध स्वयं बुद्धि, वाणी, व्यापार, लेखन, गणना, तर्क और निर्णय क्षमता के कारक हैं। वहीं, कर्क राशि इन विषयों में भावनात्मक समझ, परिवार, सुरक्षा और मानसिक संवेदनशीलता का प्रभाव जोड़ती है। अश्लेषा नक्षत्र की प्रकृति रणनीतिक, सूक्ष्म और गहराई में जाकर चीजों को समझने वाली मानी जाती है।

Budh Ashlesha Nakshatra Gochar 2026  बुध के नक्षत्र परिवर्तन से किनको लाभ होगा

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से किनको लाभ होगा

इन तीनों प्रभावों को एक साथ देखने पर 16 अगस्त के बाद बुध की स्थिति उन क्षेत्रों को ज्यादा सक्रिय कर सकती है जहां जानकारी को समझना, सही समय पर सही बात कहना और सामने वाले की मंशा को पढ़ना महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ राशि के लोगों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से शुभ रह सकता है। इन राशियों में भी परिणाम अलग-अलग क्षेत्रों में दिखाई देंगे। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

End of Feed