अध्यात्म

Buddha Purnima 2024: साल 2024 में कब है बुद्ध पूर्णिमा, जानें सही डेट और महत्व

Buddha Purnima 2024: शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व बताया गया है। बुद्ध पूर्णिमा का दिन भगवान गौतम बुद्ध को समर्पित है। वैशाख पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 में बुद्ध पूर्णिमा कब है।

Image

Buddha Purnima 2024

Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा का व्रत बौद्ध धर्म के लिए बहुत खास माना जाता है। इस पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस वैशाख पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। बुद्ध के जन्मदिवस होने के कारण इसे बौद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बुद्ध के अनुयायी उनकी पूजा- अर्चना करते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध ने कुशीनगर में अपने प्राण भी त्यागे थे। आइए जानते हैं साल 2024 में बुद्ध पूर्णिमा कब है।

बौद्ध पूर्णिमा 2024 ( Buddha Purnima 2024 Date)

बौद्ध पूर्णिमा हल साल वैशाख पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। साल 2024 में बौद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024, गुरुवार के दिन पड़ रही है। ये त्योहार भारत के साथ- साथ श्रीलंका में भी मनाया जाता है। इस दिन गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

बौद्ध पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त ( Buddha Purnima 2024 Shubh Muhurat)

साल 2024 में बौद्ध पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 22 मई 2024 को शाम 6 बजे से होगी। वहीं इस तिथि का समापन 23 मई 2024 को शाम 7 बजे होगा। ऐसे में उदयातिथि के कारण बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी। इस दिन गौतम बुद्ध की 2586वीं जयंती मनाई जाएगी।

बौद्ध पूर्णिमा पूजा विधि 2024 ( Buddha Purnima Puja Vidhi)

  • बौद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर घर को साफ सुथरा कर लें।
  • उसके बाद गंगाजल युक्त से स्नान करें।
  • उसके बाद भगवान विष्णु और गौतम बुद्ध की मूर्ति की पूजा करें।
  • इस दिन मंदिर जाकर भी पूजा- अर्चना की जा सकती है।
  • पूर्णिमा के दिन दान करना उत्तम माना जाता है, तो अपनी क्षमतानुसार दान करें।

बौद्ध पूर्णिमा महत्व ( Buddha Purnima Importance)

बौद्ध धर्म में बौद्ध पूर्णिमा का बहुत महत्व है। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इस कारण इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसी दिन गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। वहीं बौद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध ने अपने प्राण भी त्यागे थे। इस दिन को बुद्ध के मार्गों पर चलने के लिए बहुत खास माना गया है। इस दिन बौद्ध को मानने वाले लोग बौधगया जाकर भगवान बौद्ध की पूजा- अर्चना करते हैं। इस दिन बोध पीपल के पेड़ की पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन पीपल को जल चढ़ाया जाता है।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article