Diwali 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra: दिवाली के वास्तु टिप्स-उपाय और टोटके, दीपावली पर ऐसे लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न
Diwali (Deepavali) 2021 Laxmi Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा व्यक्ति पर सदैव बनी रहती है। जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि...
Diwali 2021 Laxmi Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti: पांच दिन तक चलने वाले दिवाली के त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण दिन आज है। देशभर में दीपोत्सव का पूर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन सबसे अधिक महत्व लक्ष्मी पूजन का होता है। जानिए लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और पूजा विधि से लेकर हर एक बात
शास्त्रों के अनुसार इस रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करने आती है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए दीपावली का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा व्यक्ति पर सदैव बनी रहती है। व्यक्ति को धन का कभी अभाव नहीं होता है। माता जिस घर में सफाई, प्रकाश व देवी देवताओं की पूजा विधि विधान करते देखती हैं, वैसे घरों को छोड़कर माता नहीं जाती हैं।
लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त ( Diwali 2021 Diwali Laxmi Pujan Timings)
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 6 बजकर 10 मिनट से रात- 8 बजकर 6 मिनट तक
लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल का मुहूर्त – शाम 5 बजकर 35 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक
लक्ष्मी पूजा का निशिता काल मुहूर्त – रात 11बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक
दीपावली पर भूलकर भी किसी को ना भेंट करें यह तोहफे
दीपावली के पवित्र पर्व पर लोग एक दूसरे को तोहफे भेंट करते हैं। अगर आप भी इस दिन किसी को तोहफा भेंट करना चाहते हैं तो चमड़े से बनी चीजों को भेंट ना करें।
दीपावली पर घर में क्यों जलाना चाहिए मिट्टी का दीपक, जानें यहां
दीपावली को दीपों का त्योहार कहा जाता है। जगमगाते दीपकों के बीच लोग दीपावली के त्योहार की खुशियां मनाते हैं। वैसे तो बाजारों में रंग बिरंगे दीपक और बिजली से जलने वाली लाइट उपलब्ध होती हैं। मगर, मान्यताओं के अनुसार, दीपावली पर घर में मिट्टी से बने दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होते हैं।
दीपावली पर रंगोली से सजाएं अपना घर (Rangoli for Diwali)
दीपावली के शुभ त्योहार पर लोग अपने घरों के बाहर या भीतर रंगोली बनाते हैं। दिवाली के दिन रंगोली बनाना पारंपरिक विधि से भी जुड़ा हुआ है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तथा उनकी कृपा अपने भक्तों पर हमेशा बनी रहती है। अगर आप दीपावली पर अपने घर में रंगोली बना रहे हैं तो रंगोली में श्री जरूर बनाएं।
दीपावली पर जलाएं कपूर (Diwali 2021 Upay)
आज पूरे भारत में दीपावली (Diwali 2021) का पवित्र त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। घर की सुख, शांति तथा समृद्धि के लिए लोग दीपावली पर विशेष उपाय (Diwali Upay In Hindi) करते हैं। पौराणिक परंपराओं के अनुसार, दीपावली पर कपूर अवश्य जलाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, दीपावली के दिन सुबह और शाम कपूर जलाने से घर में मौजूद सभी वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं तथा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
दिवाली पर सेंधा नमक का पौंछा
दिवाली वाले दिन पूजा से पहले हमें सेंधा नमक का पौछा लगाना चाहिए ताकि घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है। मान्यता अनुसार अगर सेंधा नमक के साथ चुटकी भर हल्दी में मिला दी जाए तो घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
दहलीज की पूजा करना ना भूलें
वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपावली के दिन देहरी यानी घर के मुख्य द्वार की दहलीज का पूजन करना बहुत महत्वपूर्ण होता है और ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दहलीज टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिए और दिवाली के दिन दहलीज के आस-पास घी का दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और दीपावली पर उनका आगमन भी शुभ होता है।
द्वार पर बंदनवार लगाना है शुभ
दिवाली के दिन आम के पत्तों की माला बनाकर यानी बंदनवार बनाकर उसे घर के मुख्य द्वार पर बाधा जाता है। मान्यता है कि आम के पत्तों की खूशबू से देवता घर की ओर आकर्षित होते हैं और इस तरह घर देवीय शक्तियों के अनुकूल भी बनता है। इसके साथ ही द्वारा के दोनों ओर शुभ-लाभ व स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
घर से बाहर करें कूड़ा
दिवाली के अवसर पर आने वालीं मां लक्ष्मी को साफ-सफाई ही पसंद है और इसलिए हमेशा घर में सफाई का विशेष ध्यान रखें खासकर दिवाली के अवसर पर। दीपावली के दिन सफाई जरूर करनी चाहिए और घर में जितना भी कूड़ा-कबाड़ या पुराना सामान हो उसे घर से बाहर निकाल दें।
राहु,शनि और केतु का कारण मानी गई हैं ये वस्तुएं
टूटे हुए फर्नीचर, गैर-काम करने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स, पुराने कपड़े, बेकार कागज इत्यादि को त्योहार से पहले हटा दें, क्योंकि ऐसी वस्तुओं को राहु,शनि और केतु का कारण माना गया है और नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि का कारण माना जाता है। इससे मानसिक अशांति बढ़ती है।
घर के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में न फोड़ें पटाखे (Diwali 2021 How to burn crackers)
घर के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में कभी पटाखे न फोड़ें। कोई भी प्रकाश, लाल रंग के बल्ब, जनरेटर, इनवर्टर या किसी भी प्रकार का ऊष्मा पैदा करने वाली चीजों को इस दिशा में रखने से बचें, क्योंकि इससे मानसिक शांति भंग होती है और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। पटाखें दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में छोड़ने चाहिए है। उत्तर-पश्चिम को भी पटाखे जलाने के लिए भी अच्छा माना जाता है। हालांकि, लंबे समय तक पटाखे फोड़ने के लिए दक्षिण पश्चिम का उपयोग न करें।
दिशा के अनुसार करें सजावट (Diwali 2021 Vastu tips)
पूर्व की ओर वाले घरों और दुकानों को दिवाली पर पीले रंग की सजावटी रोशनी लगानी चाहिए। आप नीली रोशनी भी प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन ये चमकदार हो और बीच-बीच में पीला रंग जरूर हो। वहीं,दक्षिण मुखी घरों में हरे और नीले रंग की जगह लाल रोशनी होनी चाहिए। पश्चित दिशा वाले घरों में नीले और सफेद का प्रयोग करें लाल रंग से बचें। उत्तर की ओर वाले घरों में अधिक हरे और सफेद रोशनी का प्रयोग करें।
शिवलिंग पर चढ़ाएं 21 चावल (Diwali 2021 Vastu)
भगवान शिव मंदिर में दिवाली की शाम जा कर शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं और ये चावल की संख्या कम 21 से कम न हो और ध्यान रखें कि चावल टूटे नहीं होने चाहिए। दिवाली की रात जब देवी लक्ष्मी की पूजा करें तो उनकी पूजा में पीली कौड़ियां भी रख लें और पूजा के बाद इसे आप अपने तिजोरी में लाल कपड़े में बांध कर रख लें।
लक्ष्मी पूजन के लिए वास्तु नियम (Diwali 2021 Lakshmi Pujan Vastu Tips)
लक्ष्मी पूजन हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए। यदि यह संभव नहीं है तो आप पश्चिम दिशा में भी पूजा कर सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि आपका मुख केवल उत्तर या पूर्व की ओर ही हो।
मुख्य द्वार पर बनाएं रंगोली (Diwali 2021 Rangoli)
पूजा समाप्ति के बाद घर के सभी सदस्यों को आरती देकर माता का प्रसाद वितरण करें। घर को स्वच्छ सुंदर बनाकर मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। सफाई करने के बाद घर में चारों तरफ गंगाजल का छिड़काव कर दें।
प्रसाद का लगाएं भोग (Diwali 2021 Puja Vidhi In Hindi)
सरस्वती माता, काली माता, भगवान विष्णु और कुबेर देवता की भी विधि-विधान से पूजा करें। मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद तिजोरी, व्यापारिक उपकरणों की भी पूजा करें। मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद उनकी आरती करके प्रसाद का भोग लगाएं।
दीपावली की पूजा विधि (Diwali 2021 Puja Vidhi)
दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा करने से पहले घर की पूरी सफाई अच्छी तरह से कर लें। सफाई होने के बाद घर में चारों तरफ गंगाजल का छिड़काव कर दें। घर को स्वच्छ सुंदर बनाकर मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। पूजा स्थल पर एक चौकी रखकर उस पर लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें।
जम्मू, श्रीनगर, गुवहाटी (Diwali 2021 Srinagar, Jammu, Guwhati)
जम्मू: शाम 6:10 मिनट से 08:04 मिनट तक
श्रीनगर: शाम 6:08 मिनट से 08:01 मिनट तक
गुवहाटी: शाम 5:15 मिनट से 7:12 मिनट तक
लखनऊ, कानपुर और शिमला (Diwali 2021 Laxmi Pujan City Wise Timings)
लखनऊ: शाम 5:57 मिनट से 7:53 मिनट तक
कानपुर: शाम 6:00 मिनट से 7:57 मिनट तक
शिमला: शाम 6:04 मिनट से 7:59 मिनट तक
जयपुर, हैदराबाद और गुड़गांव का शुभ मुहूर्त ((Diwali 2021 Laxmi Pujan City Wise Timings))
शाम 6:17 बजे से रात 8:14 बजे तक - जयपुर
शाम 6:22 बजे से रात 8:14 बजे तक - हैदराबाद
शाम 6:10 बजे से रात 8:05 बजे तक - गुड़गांव
कोलकाता,अहमदाबाद,भोपाल (Diwali 2021 Laxmi Pujan City Wise Timings)
कोलकाता: शाम 5:34 मिनट से 7:31 मिनट तक
अहमदाबाद: शाम 6:37 मिनट से 8:33 मिनट तक
भोपाल: 6:17 मिनट से 8:14 मिनट तक
प्रमुख शहरों में लक्ष्मी पूजा के लिए समय (Diwali laxmi puja muhurat)
शाम 6:39 बजे से रात 8:32 बजे तक - पुणे
शाम 6:09 बजे से रात 8:04 बजे तक - नई दिल्ली
शाम 6:21 से रात 8:10 बजे तक - चेन्नई

