Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat City Wise: भाईदूज पर 1 घंटे 39 मिनट तक शुभ संयोग, नोट करें आपके शहर में तिलक व पूजन का शुभ समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 11:17 AM IST

Bhai Dooj 2022 Date And Time In Delhi, Noida, Ghaziabad, Uttar Pradesh, Bihar: भारत के अधिकतर राज्यों में भाईदूज का पर्व आज यानी 27 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। प्रतिपदा तिथि कल यानी 26 अक्टूबर दोपहर से आरंभ हो गई है, लेकिन उदयातिथि आज से शुरू होने के कारण इस पर्व की धूम आज अधिक देखने के मिल रही है। भाईदूज के दिन शुभ मुहूर्त में तिलक व पूजन करना अधिक फलदायी माना जाता है। ऐसे में यहां आप जान सकते सकते हैं कि, आपके शहर में भाईदूज तिलक व पूजन मुहूर्त क्या है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज यानी 27 अक्टूबर 2022 को है भाईदूज का पावन पर्व।
  • इस दिन यमदेव की पूजा का है विधान।
  • शुभ मुहूर्त में भाई का तिलक करने से होती है दीर्घायु की प्राप्ति।

Bhai Dooj 2022 Date And Time In Delhi, Noida, Ghaziabad, Uttar Pradesh, Bihar: दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद भाईदूज का पावन पर्व मनाया जाता है। भारत के कई राज्यों में भाईदूज का पर्व आज यानी 27 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन की तरह भाईदूज का पर्व भी भाई बहन के प्रेम और स्नेह को अभिव्यक्त करता है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है, वहीं भाई बहन को उपहार देखर जीवनभर उसकी रक्षा का संकल्प लेता है। इसे यमद्वितीया, भ्रात द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। भाईदूज का उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। मान्यता है कि कार्तिक मास की (Bhai Dooj 2022) द्वितीया तिथि को मृत्यु के देवता यमदेव अपनी बहन छाया से मिलने गए थे, उन्होंने अपने भाई का स्वागत तिलक लगाकर किया था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष भाईदूज का पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है कि यमद्वितीया के दिन विधि विधान से यमदेव की पूजा अर्चना करने से जीवन में आने वाले कष्टों का नाश होता है तथा अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है।

Bhai Dooj 2022

आपके शहर में भाईदूज 2022 का शुभ मुहूर्त

इस बार लोग भाईदूज की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति में है। बता दें भारत के अधिकतर राज्यों में भाईदूज का पर्व आज मनाया जा रहा है। प्रतिपदा तिथि कल यानी 26 अक्टूबर दोपहर से आरंभ हो गई है, लेकिन उदयातिथि आज से शुरू होने के कारण, इस पर्व की धूम आज अधिक देखने के मिल रही है। भाईदूज के दिन शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat) में तिलक व पूजन करना अधिक फलदायी माना जाता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको सिटी वाइज तिलक व पूजन की शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं। यहां आप देख सकते हैं, कि आपके शहर में तिलक व पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है।

End of Feed